Biharsharif News: बैठक में तय होगी आयोजन की पूरी रूपरेखा

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

Biharsharif News: नालंदा जिला पूजा समिति के प्रतिनिधियों की बैठक 13 को होगी। बैठक में स्वच्छता, सुरक्षा और आग से बचाव के इंतजामों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान गणेश, विश्वकर्मा, दुर्गा पूजा आदि के आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। सभी पूजा समितियों के सदस्यों को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Biharsharif News: बैठक में तय होगी आयोजन की पूरी रूपरेखा

Biharsharif News: बैठक में तय होगी आयोजन की पूरी रूपरेखा

बैठक की जानकारी

पर्व-त्योहार को लेकर 13 को आयोजन समिति की होगी बैठक मेला परिसरों में स्वच्छता, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम पर होगी चर्चा बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिले में आगामी पर्व त्योहार गणेश पूजा, विश्वकर्मा पूजा, दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ एवं अन्य पूजा के भव्य, अनुशासित और सुरक्षित आयोजन के लिए नालंदा जिला पूजा समिति के प्रतिनिधियों की बैठक होगी। समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार की संध्या तीन बजे पुलपर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में आयोजन की रणनीति तय की जाएगी। समिति के उपाध्यक्ष राज वर्द्धन व सचिव शैलेश कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य मेला परिसरों में स्वच्छता, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम करना है। इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण और मेले को सुरक्षित एवं सफल बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। तिथिवार धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा, प्रतिमा स्थापना तथा विसर्जन की सही तिथियों का निर्धारण किया जाएगा। इसके अलावा वर्ष 2026 की दुर्गा पूजा के विशेष शुभंकर त्रिदेवी (मां सरस्वती, मां दुर्गा एवं मां लक्ष्मी) के संबंध में पूरी जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने सभी पूजा समितियों के प्रतिनिधियों और सदस्यों को बैठक में शामिल होने की अपील की है। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

प्रश्नोत्तर

✦बैठक किस दिन होगी?−
बैठक 13 को होगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: बैठक में तय होगी आयोजन की पूरी रूपरेखा