शिक्षकों की समस्याओं का नहीं हुआ समाधान, तो करेंगे आंदोलन
बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को उठाया। जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने जिला शिक्षा कार्यालय में भ्रष्टाचार और अधिकारियों की उदासीनता पर भी सवाल उठाए। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से मिलने की योजना बनाई।

शिक्षकों की समस्याओं का नहीं हुआ समाधान, तो करेंगे आंदोलन राजगीर में हुई बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक शिक्षकों ने कहा-कई ‘बाबुओं’ का है जिला शिक्षा कार्यालय पर कब्जा फोटो : टीचर्स यूनियन : राजगीर में रविवार को बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक में शामिल जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा व कार्यकारी सचिव शिशिर कुमार सिन्हा व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजगीर प्राथमिक विद्यालय कुंडपर में सोमवार को बिहार अजाजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक की गयी। इसमें संगठन से जुड़े दर्जनों शिक्षकों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा व कार्यकारी सचिव शिशिर कुमार सिन्हा ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया, तो प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
जिला शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों व कुछ बाबुओ की मनमानी व अनदेखी की सूचना मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व प्रभारी मंत्र को ज्ञापन के माध्यम से दी जाएगी। बिहार समृद्धि यात्रा में संघ का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट कर शिक्षकों की समस्याओ से अवगत कराया जाएगा। शिक्षकों ने जिला शिक्षा कार्यालय में हावी भ्रष्टाचार व कुछ कर्मियों की मनमानी करने की चर्चा की। जिलाध्यक्ष व कार्यकारी सचिव ने अधिकारियों द्वारा शिक्षकों की सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन (10/20/30 साल) के लाभ से वंचित किए जाने पर गहरा रोष प्रकट किया। शिक्षकों ने कहा कि जिला शिक्षा कार्यालय में सुनिश्चित वृति उन्नयन के लिए जुलाई 2025 में ही 125 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका उपलब्ध करा दी गई थी। लेकिन, अधिकारियों की मनमानी और उदासीनता की वजह से सात माह बीत जाने के बावजूद भी यह लाभ शिक्षकों को नहीं गया है। जिला शिक्षा कार्यालय में डीसी बिल जमा करने का अजब-गजब खेल हो रहा है। लिपिकों द्वारा नित्य तरह-तरह के प्रपत्र में मांगे जाने वाले शिक्षकों ने आपत्ति जतायी। बैठक के अंत में शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर संघ के पूर्व महासचिव मो. तस्लीमुद्दीन को श्रद्धांजलि दी। मौके पर राकेश बिहारी शर्मा, सुधीर प्रसाद, डॉ. रामाधीन प्रसाद, बृजु लाल, नकी हसन अयूबी, सूर्यनंदन चौधरी, संजय कुमार, अवधेश प्रसाद, अरुण कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार, शिवनंदन प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, अनिल प्रसाद, करुणा सागर, कृष्ण चंद्र कुमार, चंद्रदीप सिंह, कुश यादव, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, शंभू पासवान, विजय पासवान, शैलेन्द्र कुमार वर्मा, धनराज प्रसाद, माणिक चंद चौधरी, संतोष कुमार, संजय कुमार व अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




