Biharsharif News: सितंबर माह का नहीं मिला वेतन, शिक्षकों का दशहरा होगा फीका
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Biharsharif News: बिहारशरीफ में दोषपूर्ण वेतन भुगतान प्रक्रिया और लिपिक की कथित मनमानी के कारण अधिकांश शिक्षकों को सितंबर का वेतन अब तक नहीं मिला है। नवनियुक्त माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि वेतन न मिलने से शिक्षकों के परिवारों का दशहरा फीका रहेगा और शिक्षकों में आक्रोश है। संघ ने लंबित वेतन का तत्काल भुगतान करने की अपील की है।

Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। वेतन भुगतान का दोषपूर्ण तरीका व लिपिक की मनमानी के कारण अधिकांश शिक्षकों का सितंबर माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। इससे शिक्षकों के परिवार का दशहरा फीका होगा। नवनियुक्त माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गणेश शंकर पांडेय ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि दशहरा हिन्दुओं का सबसे बड़ा पर्व है। दुर्गा पूजा जैसे पावन मौके पर भी वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों में आक्रोश है। संघ ने दशहरा जैसे महत्वपूर्ण पर्व को देखते हुए लंबित वेतन का भुगतान अविलंब करने की अपील की है। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

