Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBihar Teacher Facing Dismissal for Unauthorized Absence Since 2015
नौ साल विद्यालय नहीं आ रहे शिक्षक, होंगे बर्खास्त
बिहार के इस्लामपुर प्रखंड के ब्रह्मगावां मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक चौधरी ब्रजकिशोर कुमार दिसंबर 2015 से अनधिकृत रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। जिला शिक्षा कार्यालय को इस संबंध में सूचना दी गई है...
Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 27 Sep 2025 10:21 PM

बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। इस्लामपुर प्रखंड के ब्रह्मगावां मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक चौधरी ब्रजकिशोर कुमार दिसंबर 2015 से अनाधिकृत रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। स्थापना डीपीओ आनंद शंकर ने बताया कि प्राचार्य द्वारा इस संबंध में जिला शिक्षा कार्यालय को सूचना दी गयी है। शिक्षक को एक पखवारे में विद्यालय में योगदान करने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें बर्खास्त करते हुए सेवांत लाभ से वंचित करने कर दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




