समर कैंप के सफल संचालन को आज होगी बैठक
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफबिहारशरीफ में 1 से 30 जून तक समर कैंप का संचालन होगा। जिला शिक्षा कार्यालय में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। साक्षरता संभाग की डीपीओ नेहा रानी ने बताया कि प्रखंडों के प्रतिनिधियों के साथ विभागीय गाइडलाइन की जानकारी साझा की जाएगी। शिक्षा सेवकों को 30 मई को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में एक से 30 जून तक समर कैंप का संचालन किया जाना है। जिला शिक्षा कार्यालय सभागार में शुक्रवार को जिलास्तरीय बैठक रखी गयी है। साक्षरता संभाग की डीपीओ नेहा रानी ने बताया कि प्रखंडों के केआरपी व प्रथम संस्था के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। कैंप संचालन संबंधित विभागीय गाइडलाइन की जानकारी साझा की जाएगी। शिक्षा सेवकों व स्वयंसेवियों को 30 मई को प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार)
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


