उम्मीदें 2025 : शहर को नये साल में फ्लाईओवर और आनंद पथ की मिलेगी सौगात
उम्मीदें 2025 : शहर को नये साल में फ्लाईओवर और आनंद पथ की मिलेगी सौगातउम्मीदें 2025 : शहर को नये साल में फ्लाईओवर और आनंद पथ की मिलेगी सौगात
उम्मीदें 2025 : शहर को नये साल में फ्लाईओवर और आनंद पथ की मिलेगी सौगात फरवरी में फ्लाईओवर तो 15 जनवरी तक आनंद पथ पर यातायात हो जाएगा शुरू अस्पताल रोड से भत्तु सेठ तक आनंद पथ भी सितंबर तक हो जाएगा तैयार हर वार्ड में 33 लाख से बनेगी नली गली, पुस्तकालय की भी होगी व्यवस्था फोटो : फलाई ओवर : बिहारशरीफ भरावपर मोहल्ले में निर्माणाधीन फ्लाईओवर। अस्पताल नाला : शहर के आनंद पथ के बीच बड़ा नाला का निर्माण करते कर्मी। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत कई योजनाओं को धरातल पर उतारा जा चुका है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रॉल सेंटर, ट्रैफिक व्यवस्था, सीसीटीवी समेत अन्य कई तरह के काम हो चुके हैं। अब शहर का पहला फ्लाईओवर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। कई कारणों से इसमें शिथिलता आती रही है। लेकिन, वर्ष 2025 में शहरवासियों को फ्लाईओवर व आनंद पथ की सौगात मिलने वाली है। फरवरी के अंत तक फ्लाईओवर तो 15 जनवरी तक आनंद पथ पर यातायात शुरू हो जाएगा। वहीं अस्पताल रोड से भत्तु सेठ तक आनंद मार्ग भी सितंबर 2025 तक तैयार हो जाएगा। इसपर तेजी से काम चल रहा है। इतना ही नहीं, हर वार्ड में 33 लाख से नली गली समेत अन्य योजनाओं को भी धरातल पर उतारा जाएगा। इसमें वार्डों में पुस्तकालय तक की व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि, वहां के लोगों को अखबार, पत्रिका या छात्रों को अध्ययन करने के लिए एक सावर्जनजिक स्थान मुहैया कराया जा सके। यह वर्ष 2025 में धरातल पर दिखने वाला है। पूरे शहर की निगहबानी के लिए चौक-चौराहों व सड़कों पर लगभग 846 सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। इन कैमरों से चोरी जैसी कई घटनाओं का उद्भेदन भी किया जा चुका है। इसका लाभ लोगों को मिलने लगा है। बिहारशरीफ नगर निगम का विस्तार हो चुका है। इसमें शहर का क्षेत्रफल 20.32 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 58.23 वर्ग किलोमीटर हो चुका है। 2041 का मास्टर प्लान : वर्ष 2041 की अनुमानित आबादी व शहरीकरण को देखते हुए 84.7 वर्ग किलोमीटर के मास्टर प्लान पर भी काम चल रहा है। आने वाले दिनों में इसका लाभ शहर के आसपास के रहने वाले लाखों लोगों को भी मिलेगा। फिलहाल नगर निगम क्षेत्र में 51 वार्ड हैं। यह लगभग 40.05 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां रहने वाले सभी लोगों की अनुमानित जनसंख्या चार लाख 15 हजार 517 है। क्षेत्र बढ़ने से आसपास के 46 नए गांव नगर निगम में समाहित हो गए थे। इन गांवों में अब तक विकास का कोई खास काम नहीं हो सका है। हालांकि, मास्टर प्लान में बहुत कुछ है। नए साल में इन क्षेत्रों के विकास पर फोकस रहेगा। इसका लाभ नयी आबादी को मिलेगी। इन 46 गांवों को नए बने पांच वार्ड में समाहित किया गया है। 33 करोड़ के प्रोजेक्ट : सोहसरय आशानगर सूर्य मंदिर घाट के पास शहरवासियों के लिए छह फीट चौड़ा और 15 फीट ऊंचा सतरंगी पुल की भी सौगात मिलेगी। इससे कोई भी व्यक्ति वहां बने पार्क में इधर से उधर जाकर प्रकृति के बीच समय बिता सकेंगे। मुख्यमंत्री समग्र योजना से इसे बनाया जाएगा। इस योजना से इसी तरह की मास्टर प्लान के अनुसर शहर की स्थिति आंकड़े की नजर में : शहर का वर्तमान क्षेत्रफल : 20.32 वर्ग किलोमीटर प्रस्तावित कुल क्षेत्रफल : 58.23 वर्ग किलोमीटर मास्टर प्लान में समाहित क्षेत्रफल : 84.7 वर्ग किलोमीटर शहर में शामिल हुए नए गांवों की संख्या : 37 राजस्व गांव घरों की संभावित संख्या : 48,641 प्रस्तावित शहर की अनुमानित जनसंख्या : 3,85,295 इन गांवों की बदलेगी तस्वीर : उत्तर में : रहुई का इमामगंज, सकंदरपुरा, दिगपुरा, मोरातालाब, मुशेपुर, नूरसराय का इब्राहिमपुर, लोहरी, दुईया दक्षिण में : बिहारशरीफ का रोजेबदारे आलम करमपुर, पहाड़पुरा, कोसुक से होते हुए लकरनवन और पछौरी तक पूर्व में : बसबन बिगहा, चैनपुरा, परियारपुर, कल्याणपुर पश्चिम में : नूरसराय का कखड़ा, मंडाछ, बियाबानी, मघड़ा नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि शहर के विकास के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। सबसे बड़ी योजना फिलहाल फ्लाई ओवर व आनंद मार्ग पर तेजी से काम चल रहा है। इसे फरवरी तक चालू करने का प्रयास चल रहा है। नगर प्रबंधक सुकेश कुमार ने कहा कि हम शहरवासियों को बेहतर सेवा देने का प्रयास कर रहे हैं। आशानगर समेत कई जगहों पर नए प्रोजेक्ट लाए गए हैं। पहड़तल्ली में भी ट्रैक, कैफे समेत अन्य व्यवस्था की जा रही है। यह भी इस वर्ष चालू हो जाएगा। इसकी नियमित मॉनिटरिंग कर कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।