Biharsharif News: पहल : तत्पर बिहारशरीफ सेवा के तहत एक शिकायत पर होगा कूड़े का उठाव
Biharsharif News: बिहारशरीफ में 24 अगस्त से तत्पर बिहारशरीफ सेवा की शुरुआत होगी, जिसके तहत नागरिक अपने कूड़े की तस्वीरों को नगर निगम के ट्विटर या इंस्टाग्राम पर अपलोड कर सकते हैं। नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने शहरवासियों से सहयोग की अपील की है और अन्य सेवाओं को भी जल्द जोड़े जाने का आश्वासन दिया है।

Biharsharif News: पहल : तत्पर बिहारशरीफ सेवा के तहत एक शिकायत पर होगा कूड़े का उठाव 24 अगस्त से तत्पर बिहारशरीफ सेवा होगी शुरू नगर निगम के ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फोटो के साथ करनी होगी शिकायत फोटो : नगर निगम : नगर निगम प्रशासनिक भवन। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। अगर आपके घर के आस-पास या सड़क पर कूड़ा है और उसका उठाव नहीं हो रहा है। बस अपनी मोबाइल से नगर निगम के ट्विटर या इंस्टाग्राम पर फोटो के साथ अपलोड करें। तत्पर बिहारशरीफ सेवा के तहत कम से कम समय में कूड़े का उठाव कराया जाएगा। इसकी शुरुआत 24 अगस्त से की जाएगी।
सेवा का शुभारंभ
हालांकि, अधिकतम चार घंटे में कूड़े का उठाव कर उस जगह की फोटो अपलोड नगर निगम की ओर कर दी जायेगी। नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने बताया कि तत्पर बिहारशरीफ के तहत अभी सफाई सेवा की शुरूआत की गयी है। इसकी सफलता के बाद अन्य सेवाओं को भी इससे जोड़ा जायेगा। शहर के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने व नगर निगम द्वारा पूर्ण सफाई का वादा करने की दिशा में यह पहल की गयी है। बोर्ड की बैठक के बाद जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में इस सेवा का शुभारंभ किया जायेगा। शनिवार को हुई सशक्त स्थायी समिति की बैठक से सेवा शुरू किये जाने की सहमति दी गयी है। नगर आयुक्त ने शहर के लोगों से शहर को साफ रखने में सहयोग करने की अपील की है。


