Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBihar School Violence FIR Filed After Serious Injuries to Students
आरपीएस स्कूल में मारपीट मामले में चार पर एफआईआर

आरपीएस स्कूल में मारपीट मामले में चार पर एफआईआर

संक्षेप:

जख्मी छात्र की शिकायत पर बिहार थाना में दर्ज हुआ केस आरपीएस स्कूल में मारपीट मामले में चार पर एफआईआर आरपीएस स्कूल में मारपीट मामले में चार पर एफआईआर

Jul 12, 2025 10:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

जख्मी छात्र की शिकायत पर बिहार थाना में दर्ज हुआ केस घटना के दूसरे दिन भी शहर में हो रही चर्चा बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित आरपीएस स्कूल में शुक्रवार को छात्रों के दो गुट के बीच जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट में आधा दर्जन से अधिक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। घायलों में एक नवम वर्ग के छात्र प्रियांशु पटेल की शिकायत पर बिहार थाना में दशवीं के चार छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। घटना के दूसरे दिन भी शहर में इसकी चर्चा होती रही। सूत्रों की माने तो हिंसा के बाद शनिवार को स्कूल में छात्रों की उपस्थिति कम रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चहल-पहल की जगह स्कूल में सन्नाटे का माहौल था। कई अभिभावक इस मामले को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि बच्चे स्कूल में भी सुरक्षित नहीं है तो स्कूल भेजने से क्या फायदा। वहीं, अभिभावक शुक्रवार को स्कूल में कर्मियों द्वारा किये गये अभद्र व्यवहार से भी नाराज हैं। उनका कहना है कि अभिभावक अपने बच्चों का हाल लेने के लिए स्कूल पहुंचे तो उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपित छात्रों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।