Biharsharif News: सुविधा : बेढ़ना स्कूल में चार कमरे का बनेगा दो तल्ला भवन

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड स्थित सोराडीह पंचायत के बेढ़ना प्राथमिक विद्यालय में चार अतिरिक्त कक्षाओं वाला दो मंजिला भवन और दो शौचालय बनाए जाएंगे। विधायक हरिनारायण सिंह ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से स्कूल की समस्या उठाई थी। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने निर्माण जल्द कराने का आश्वासन दिया। विद्यालय में फिलहाल केवल एक कमरा है, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है।

Biharsharif News: सुविधा : बेढ़ना स्कूल में चार कमरे का बनेगा दो तल्ला भवन

Biharsharif News: सुविधा : बेढ़ना स्कूल में चार कमरे का बनेगा दो तल्ला भवन विधायक हरिनारायण सिंह के सवाल पर जागा शिक्षा विभाग छात्रों के लिए बनेगी 2 शौचालय भी फोटो : बेढ़ना स्कूल : बेढ़ना स्कूल जहां बनेंगे चार कमरे। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत प्रखंड की सोराडीह पंचायत के बेढ़ना प्राथमिक विद्यालय में जल्द ही चार कमरों का दो तल्ला भवन बनेगा। विधायक हरिनारायण सिंह द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्न पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने यह आश्वासन दिया। श्री सिंह ने बताया कि इस स्कूल में लगभग 80 छात्र हैं। लेकिन सिर्फ एक कमरा रहने से पढ़ाई लिखाई करने में परेशानी हो रही है।

यहां छः डिसमिमल जमीन भी है। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा है कि विद्यालय में 53 बच्चे नामांकित हैं और मात्र एक कमरा में है। बेढ़ना स्कूल में चार (जी प्लस वन) अतिरिक्त वर्ग कक्ष एवं दो शौचालय का निर्माण जल्द कराया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: सुविधा : बेढ़ना स्कूल में चार कमरे का बनेगा दो तल्ला भवन