परासी मिडिल स्कूल : डीडीसी ने सौंपी रिपोर्ट, फर्जी बहाली का हुआ भंडाफोड़
परासी मिडिल स्कूल में शिक्षकों की फर्जी बहाली का मामला सामने आया है। डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर की रिपोर्ट में कहा गया है कि बहाली में रोस्टर सूची का पालन नहीं किया गया। रितेश कुमार की बहाली फर्जी पाई गई और उन पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। जांच में अन्य अनियमितताएँ भी उजागर हुई हैं।

परासी मिडिल स्कूल : डीडीसी ने सौंपी रिपोर्ट, फर्जी बहाली का हुआ भंडाफोड़ कहा-बहाली में नहीं किया गया रोस्टर सूची का पालन बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। करीब तीन साल की गहन जांच के बाद परासी मिडिल स्कूल में शिक्षकों की फर्जी बहाली पर डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने मुहर लगा दी। रिपोर्ट में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि बहाली में रोस्टर सूची का पालन नहीं किया गया है। वहीं, दो भाइयों की उम्र में महज तीन माह 11 दिन का अंतर दिखाया गया है, जो पूरी तरह असंभव है। शिक्षक रहे रितेश कुमार की बहाली को पूरी तरह फर्जी बताते हुए उनपर लगाये गये आरोप सही पाये गये।
ऐसे में उनपर नियमसंगत कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। लेकिन, हद यह कि 9 सिंतबर 2025 को डीडीसी द्वारा कार्रवाई के दिये गये आदेश को जिला शिक्षा विभाग अनदेखी कर रहा है। वहीं, इनके भाई क्रांति कुमार की बहाली में गड़बड़ी के आरोप को खारिज कर दिया गया है। लेकिन, इस आदेश के पहले से ही दोनों भाइयों को सस्पेंड किया गया है, जो अब तक लागू है। जांच के क्रम में यह भी पाया गया कि इसी स्कूल में अंचला कुमारी की भी बहाली नियमों की अवहेलना करके की गयी है। डीडीसी ने बताया कि उन्होंने जांच रिपोर्ट सौंपने के साथ ही कार्रवाई करने का आदेश शिक्षा अधिकारी को दिया है। वहीं दूसरी ओर, डीईओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट का हर हाल में पालन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी बहाल साबित होने वाले शिक्षक बर्खास्त, तो आरोप से बरी होने वाले शिक्षक का निलंबन खत्म होना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



