
नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुआ बिहार का चौमुखी विकास: रामनाथ ठाकुर
नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुआ बिहार का चौमुखी विकास: रामनाथ ठाकुरनीतीश कुमार के नेतृत्व में हुआ बिहार का चौमुखी विकास: रामनाथ ठाकुर
नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुआ बिहार का चौमुखी विकास: रामनाथ ठाकुर केंद्रीय मंत्री, सांसद और एमएलसी ने किया चेवाड़ा में रोड शो फोटो चेवाड़ा01- चेवाड़ा के आजाद मैदान पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद कार्यकर्ताओं से मिलते केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, सांसद अरुण भारती व अन्य। चेवाड़ा, निज संवाददाता । एनडीए सरकार में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, जमुई लोकसभा के लोजपा सांसद अरुण भारती और जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने सोमवार को चेवाड़ा में रोड शो किया। जदयू प्रत्याशी रंधीर कुमार सोनी के पक्ष में वोट डालने की लोगों से अपील की। इससे पहले नेताओं का हेलीकॉप्टर दोपहर बाद ढाई बजे चेवाड़ा के आजाद मैदान पर उतरा।

वहां कार्यकर्ताओं ने नेताओं का स्वागत किया। आम्बेडकर चौक पर सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनायीं। कहा, नीतीश कुमार के शासन में बिहार का चौमुखी विकास हुआ है। हर तबके के लोगों को सम्मान और योजनाओं का लाभ मिला है। नेताओं ने कहा कि लोग भयमुक्त होकर अपना कारोबार कर रहे हैं। नब्बे के दशक में बिहार के लोग बिहारी होने में शर्मा महसूस करते थे । लेकिन, आज पूरे देश में बिहार का सम्मान बढ़ा है। नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने और फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनाने की अपील की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


