Bihar s Esteemed Leader Acharya Kishore Kunal Passes Away Leaving a Legacy of Service धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष किशोर के निधन पर शोक की लहर, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBihar s Esteemed Leader Acharya Kishore Kunal Passes Away Leaving a Legacy of Service

धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष किशोर के निधन पर शोक की लहर

बिहार के धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल का आकस्मिक निधन हो गया। भाजपा प्रवक्ता धीरेन्द्र रंजन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुणाल ने समाज के लिए अतुलनीय योगदान...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 29 Dec 2024 08:20 PM
share Share
Follow Us on
धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष किशोर के निधन पर शोक की लहर

बिहारशरीफ, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता धीरेन्द्र रंजन ने धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उनके निधन से जिला में शोक की लहर दौड़ गयी। उन्होंने कहा आचार्य किशोर कुणाल बिहार के लिए इस सदी के महामानव थे। उन्होंने अपने जीवन काल में समाज के लिए अतुलनीय योगदान दिया। वे एक व्यक्ति नहीं बल्कि खुद में एक संस्था थे। उन्होंने अपने जीवन में कई काम किए, जिसका लाभ समाज के सभी वर्ग को मिल रहा है। पटना महावीर मंदिर, महावीर कैंसर अस्पताल, महावीर वात्सल्य अस्पताल, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य के रूप में उनका योगदान युग युगांतर तक याद रहेगा। उनके निधन से प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में अपूरणिय क्षति हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।