Biharsharif News: पेपरलेस रजिस्ट्री : फैलाया जा रहा भ्रम, मिलेगा कागज

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: जिला अवर निबंधक ने दस्तानवीसों के साथ बैठक में पेपरलेस रजिस्ट्री के बारे में फैलाए जा रहे भ्रम को दूर किया। उन्होंने बताया कि जमीन निबंधन के बाद दस्तावेज मिलेंगे और उनपर क्यूआर कोड होगा। यह प्रक्रिया पारदर्शी है और आम लोगों के हित में है। सहयोग की अपील की गई।

Biharsharif News: पेपरलेस रजिस्ट्री : फैलाया जा रहा भ्रम, मिलेगा कागज

Biharsharif News: दस्तानवीसों के साथ जिला अवर निबंधक ने की बैठक कातिबों से की निबंधन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील फोटो: मनीष: निबंधन कार्यालय में शुक्रवार को दस्तानवीसों के साथ बैठक करते जिला अवर निबंधक मनीष कुमार। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि।

बैठक की जानकारी

पेपरलेस रजिस्ट्री के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है। शुक्रवार को दस्तानवीसों के साथ बैठक में जिला अवर निबंधक मनीष कुमार ने बताया कि जमीन निबंधन के बाद कोई दस्तावेज नहीं मिलेगा ऐसा भ्रम फैलाया जा रहा है जो एकदम से गलत है। जमीन निबंधन के बाद कार्यालय द्वारा क्रेता को दस्तावेज उपलब्ध कराया जायेगा। क्रेता के मोबाईल पर निबंधन के बाद मैसेज जायेगा। इतना ही नहीं, जमीन निबंधन के बाद मिलने वाले दस्तावेज पर एक क्यूआर कोड होगा उसको स्कैन कर कभी भी उसे अपलोड कर सकते है। उसकी कॉपी प्रिंट करा सकते है। आजीवन क्यूआर कोड से जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते है। दस्तावेज पर डिजिटल साइन होने के कारण कोई भी नकल नहीं कर सकता है। भौतिक हस्ताक्षर से नकल की संभावना रहती थी। पेपरलेस में यह आशंका खत्म हो जाएगी। पेपरलेस आम लोगों के हित में है। यह पारदर्शी है और इससे समय की बचत होगी। कातिबों से उन्होंने सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री की प्रक्रिया के लिए कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाया गया है। जमीन क्रेता-बिकार्ता कार्यालय पहुंचकर जमीन रजिस्ट्री करा सकते है।

सामान्य प्रश्न

✦जिला अवर निबंधक ने पेपरलेस रजिस्ट्री के बारे में क्या जानकारी दी?−
जिला अवर निबंधक ने बताया कि जमीन निबंधन के बाद दस्तावेज उपलब्ध कराया जायेगा और दस्तावेज पर क्यूआर कोड होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: पेपरलेस रजिस्ट्री : फैलाया जा रहा भ्रम, मिलेगा कागज