
देश की दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा हमारा बिहार : मंत्री
देश की दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा हमारा बिहार : मंत्रीदेश की दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा हमारा बिहार : मंत्रीदेश की दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा हमारा बिहार : मंत्रीदेश की दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा...
सत्ता संग्राम : देश की दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा हमारा बिहार : मंत्री भारत की विकास दर 7.4 फीसदी तो बिहार का 14.4 फीसदी राजगीर के साथ ही बिहार में पर्यटन के विकास के लिए हो रहे काफी काम एपीआई चर्चा सत्र में शामिल हुए मंत्री व चिकित्सक राजगीर का किया भ्रमण, ग्लास ब्रिज समेत पंच वादियों का किया दीदार फोटो : राजगीर 01 : राजगीर ग्लास ब्रिज का आनपंद लेते चिकित्सकों का दल। राजगीर 02 : राजगीर में एपीआई चिकित्सक टीम के सदस्य को सम्मानित करते वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार, डीएफओ राजकुमार एम, निदेशक रामसुंदर एम व अन्य।

राजगीर, निज संवाददाता। देश की दोगुनी रफ्तार से हमारा बिहार आगे बढ़ रहा है। भारत की विकास दर 7.4 फीसदी है, तो हमारे बिहार की विकास दर 14.4 फीसदी है। बिहार में हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। राजगीर के साथ ही बिहार में पर्यटन के विकास के लिए भी काफी काम हो रहे हैं। बिहार को हरा भरा बनाने के लिए एक साथ 12 विभाग काम कर रहे हैं। पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। वाइल्ड लाइफ जू सफारी के 180 थ्रीडी ऑडिटोरियम में शनिवार को एपीआई (एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया) के चर्चा सत्र में मुख्य अतिथि पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि बिहार झारखंड के बंटवारे के बाद बिहार का वन प्रतिशत महज सात फीसदी रह गया था। जब एनडीए की सरकार बनी, तो केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी और सूबे में सीएम नीतीश कुमार की अगुआई में हरा भरा बनाने की कवायद शुरू हुई। इस रोड मैप में कृषि, पशु एवं मत्स्य संसाधन, ग्रामीण कार्य, ऊर्जा, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उद्योग विभाग समेत 12 विभागों को शामिल कर जन जीवन हरियाली को धरातल पर उतारा जा रहा है। इसके बाद यहां का वन क्षेत्र बढ़कर 14 फीसदी हो चुकी है। इसे 70 फीसदी तक ले जाना है। आज तक बिहार में चार करोड़ 24 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। यहां आए चिकित्सकों ने राजगीर का भ्रमण किया। चिकित्सक दलों ने ग्लास ब्रिज समेत पंच वादियों का दीदार किया। मंदार पर्वत समेत अन्य पर्यटक स्थलों का किया जा रहा विकास : डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि बिहार में ईको टूरिज्म यानि पर्यावरण पर्यटन के विकास की काफी संभावनाएं हैं। इसे विकसित किया जा रहा है। बांका जिला के मंदार पर्वत के जीर्णोद्धार के लिए 12.5 करोड़ की स्वीकृत मिल चुकी है। 15 करोड़ से रोहतास के गुप्तेश्वर धाम के विकास करने की योजना पर काम चल रहा है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। बक्सर के गंगा किनारे 25 करोड़ से एक आध्यात्मिक पार्क बनाया जाएगा। वहां लगातार 24 घंटे गायत्री मंत्र का जाप बजता रहेगा। जनवरी 2026 को पटना में होगा एपीकॉन कांफ्रेंस : एपीआई टीम में शामिल डॉ. हेम शंकर वर्मा ने कहा कि राजगीर एक बहु सांस्कृतिक आयाम वाला स्थान है। यहां इतिहास के साथ पर्यावरण और पर्यटन का अनोखा संगम है, जो इसे अद्वितिय बनाता है। हमने देश दुनिया में अनेक जू सफारी व चिड़ियाघर के अलावा ग्लास ब्रिज देखा है। मगर राजगीर का जू सफारी तथा ग्लास ब्रिज हरियाली से आच्छादित पर्यावरण नैसर्गिक सौंदर्य अद्भुत है। इस चर्चा सत्र में डीएफओ राजकुमार एम, वाइल्ड लाइफ जू सफारी के निदेशक रामसुंदर एम, जू सफारी के एसीएफ अजय कुमार, नेचर सफारी के रेंज ऑफिसर ऋषिकेश, जू सफारी के फॉरेस्टर निरंजन कुमार के साथ ही एपीआई के 60 सदस्यीय चिकित्सकों की टीम भी शामिल हुई। इसमें पर्यावरण को और बेहतर बनाने पर चर्चा की गयी। लोगों ने पौधे लगाकर धरती को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




