नालंदा के दारोगा की पटना में संदिग्ध स्थिति में मौत

Mar 01, 2026 10:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नालंदा के दारोगा की पटना में संदिग्ध स्थिति में मौत नालंदा के दारोगा की पटना में संदिग्ध स्थिति में मौत

नालंदा के दारोगा की पटना में संदिग्ध स्थिति में मौत

बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नालंदा के दारोगा की संदिग्ध स्थिति में पटना में मौत हो गयी। मृतक गिरियक थाना क्षेत्र के मंगर बिगहा गांव निवासी 58 वर्षीय वीरेन्द्र कुमार थे। वे अभी नालंदा पुलिस लाइन में तैनात थे। उनकी मौत की खबर से महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी है। साथियों ने नम आंखों के साथ उन्हें विदा किया। इससे पहले वे पटना जिला के सुल्तानगंज थाना में तैनात थे। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मालखाना का प्रभार देने के लिए सुल्तानगंज थाना गये थे। वहां बाथरूम में अचानक गिर गये। उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रविवार को उनका शव नालंदा पुलिस लाइन लाया गया। यहां डीएसपी एसके रंजन के नेतृत्व में साथियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वे दो वर्ष बाद रिटायर होने वाले थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।