Biharsharif News: पंचायती राज मंत्री का चेवाड़ा में भव्य स्वागत
Biharsharif News: बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का चेवाड़ा में भव्य स्वागत हुआ। समारोह में स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की समस्याएं बताईं, जिसमें नल-जल योजना के ठप होने और पाइप से दूषित पानी के मुद्दे शामिल थे। मंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।

Biharsharif News: पंचायती राज मंत्री का चेवाड़ा में भव्य स्वागत चेवाड़ा, निज संवाददाता। बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का चेवाड़ा के सदर मोहल्ले में भव्य स्वागत किया गया। रालोमो के प्रदेश महासचिव फजल इमाम के आवास पर आयोजित अभिनंदन समारोह में मंत्री निर्धारित समय से तीन घंटे विलंब से पहुंचे। इसके बावजूद उत्साहित कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में महिलाओं व स्थानीय लोगों ने मंत्री के समक्ष नगर पंचायत की बदहाली का कच्चा चिट्ठा खोला। लोगों ने बताया कि वार्ड-04 में नल-जल योजना ठप है। जबकि वार्ड-06 के लोग पाइप फटने से नाली का दूषित पानी पीने को विवश हैं।
नगर पंचायत पर बिना सुविधा दिए मनमाना होल्डिंग टैक्स वसूलने का आरोप लगाया गया। नागरिकों ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर रसूखदारों को छोड़कर केवल गरीब ठेले वालों को परेशान किया जा रहा है। मंत्री ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का ठोस आश्वासन दिया। मौके पर फजल इमाम, खालिद इमाम ,इमाम राजि , विजय कुमार , विपिन यादव आदि मौजूद थे। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


