------------

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

समस्याएं है तो समाधान के लिए आज पहुंचे सहयोग शिविर मेंएक माह में समस्या समाधान नहीं होने पर दंडित होंगे अधिकारी जिले के 38 पंचायतों में सहयोग शिविर आज, प्रशासन आपके द्वार बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। आम...

------------

समस्याएं है तो समाधान के लिए आज पहुंचे सहयोग शिविर में एक माह में समस्या समाधान नहीं होने पर दंडित होंगे अधिकारी जिले के 38 पंचायतों में सहयोग शिविर आज, प्रशासन आपके द्वार बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। आम लोगों की समस्याओं का समाधान के लिए पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन किया है।

सहयोग शिविर का आयोजन

सात निश्चय 3 के अधीन सबका सम्मान जीवन आसान के तहत 19 मई को मुरौरा, नूरसराय के ममुराबाद- नदिऔना, हरनौत के बसनियावां- चौरिया, रहुई के दोसुत-सुपासंग, अस्थावां के महमदपुर-मालती, बिंद के उतरथु- जमसारी, सरमेरा के ससौर- गोसौर, सिलाव के सबैत-माहुरी, बेन के अरावा- खैरा, गिरियक के रैतर- पुरैनी। कतरीसराय के कटौना- बिलारी, करायपरसुराय के मकरौता- सांध। हिलसा के अकबरपुर- इंदौत। परवलपुर के शिवनगर- पिलीछ, एकंगरसराय के अमनाखास-गोमहर। इस्लामपुर के मोजफरा-बेशबक, थरथरी-अमेरा, चंडी के अरौत- सिरनावां, नगरनौसा के अरियावां- खजुरा में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

संबंधित पंचायत के ग्रामीण शिविर में पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करा सकते है। सहयोग शिविर को कारगर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्हाट्सएप ग्रु्प बनाया गया है। ग्रुप में जिला स्तर के सभी अधिकारियों को जोड़ गया है। इस ग्रुप में ही सहयोग शिविर से सबंधित अपडेट सूचनाएं उपलब्घ कराने का आदेश दिया गया है। सहयोग शिविर को लेकर पंचायत स्तर पर समस्याओं को चिहिंत करने का आदेश दियागया है। शिकायत करने के लिए सहयोग पोर्टल भी बनाया गया है। जिस पर ग्रामीण लिखित शिकायत कर सकते है। साथ ही शिविर में पहुंचकर आवेदन दें सकते है। होना है।

समस्याओं का समाधान

इसी प्रकार पूर्व की जनहित से संबंधित शिकायतों की सूची तैयार कर पेडिंग समाप्त करने का आदेश दिया गया है। शिविर में प्राप्त होने वाली समस्याओं को एक माह में हर हाल में समाप्त करना होगा। इस अवधि शिकायतें व समस्याओं का समाधान नहीं की गयी तो संबंधित विभाग अधिकारियों से जवाब-तलब किये जाने का प्रावधान किया गया है। शिविर में प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर लोड किया जायेगा। इसकी ट्रैकिंग व समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर सहयोग सेल का गठन किया किया गया है। नोडल पदाधिकारी द्वारा समय-समय पर पोर्टल पर उपलब्ध आवेदनों की निगरानी करेंगे और सक्षम अधिकारी को अवगत कराएंगे। लंबित आवेदन और निपटारे की अपडेट अधिकारी को अवगत कराएंगे ताकि आवेदन और शिकायतों का निपटारा निर्धारित अवधि में हो सकें। 19 मई को इन पंचायतों में सहयोग शिविर: सदर प्रखंड: मुरौरा, नूरसराय के ममुराबाद- नदिऔना, हरनौत के बसनियावां- चौरिया, रहुई के दोसुत-सुपासंग, अस्थावां के महमदपुर-मालती, बिंद के उतरथु- जमसारी, सरमेरा के ससौर- गोसौर, सिलाव के सबैत-माहुरी, बेन के अरावा- खैरा, गिरियक के रैतर- पुरैनी। कतरीसराय के कटौना- बिलारी, करायपरसुराय के मकरौता- सांध। हिलसा के अकबरपुर- इंदौत। परवलपुर के शिवनगर- पिलीछ, एकंगरसराय के अमनाखास-गोमहर। इस्लामपुर के मोजफरा-बेशबक, थरथरी-अमेरा, चंडी के अरौत- सिरनावां, नगरनौसा के अरियावां- खजुरा। ●

सामान्य प्रश्न

सहयोग शिविर का आयोजन कब किया जा रहा है?
19 मई को विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।