Bihar Mourns the Loss of Spiritual Leader Acharya Kishore Kunal आध्यात्मिक चिंतक आचार्य किशोर कुणाल का निधन बिहार के लिए अपूरणीय क्षति, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBihar Mourns the Loss of Spiritual Leader Acharya Kishore Kunal

आध्यात्मिक चिंतक आचार्य किशोर कुणाल का निधन बिहार के लिए अपूरणीय क्षति

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव नवेंदु झा ने आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है। आचार्य ने मानव सेवा के लिए कई सामाजिक और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 30 Dec 2024 09:44 PM
share Share
Follow Us on
आध्यात्मिक चिंतक आचार्य किशोर कुणाल का निधन बिहार के लिए अपूरणीय क्षति

बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव नवेंदु झा ने कुशल प्रशासक आध्यात्मिक चिंतक आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनका निधन बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है। सनातन धर्म को मानव सेवा संस्कृति के रूप में जीवन में उन्होंने आत्मसात्त किया। वे सनातन धर्म संस्कृति के भावों को स्थापित करने के लिए मानव सेवा के रूप में अस्पताल, मंदिर, राम रसोईया अयोध्या में सीता रसोईया पुनौरा धाम सीतामढ़ी में भोजनालय और गरीबों की सेवा जैसे काम कर सामाजिक, आध्यात्मिक व रचनात्मक कार्यों को जीवनभर धरातल पर उतारा। वे सबों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।