Biharsharif News: ई-केवाईसी बनी बाधा, 88 में से 18 दस्तावेज का ही हुआ निबंधन

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: सोमवार को जमीन निबंधन कार्य धीमा रहा। 88 दस्तावेज में से 18 का ही निबंधन हो पाया। आधार मिलान में समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है जिससे पेपरलेस निबंधन की प्रक्रिया शुरू होनी है। दस्तावेज नवीसों का कहना है कि इससे बेरोजगारी बढ़ेगी।

Biharsharif News: ई-केवाईसी बनी बाधा, 88 में से 18 दस्तावेज का ही हुआ निबंधन

Biharsharif News: ई-केवाईसी बनी बाधा, 88 में से 18 दस्तावेज का ही हुआ निबंधन आधार का सर्वर डाउन रहने से कामकाज हुआ प्रभावित फोटो : ऑफिस : बिहारशरीफ जिला अवर निबंधक कार्यालय का कंप्यूटर कक्ष। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि।

निबंधन का कार्य धीमा

सोमवार को जमीन निबंधन कार्य एकदम से धीमा रहा। इसके कारण जमीन निबंधन के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई, तो कुछ लोगों को वापस लौटना पड़ा। 88 दस्तावेज में से महज 18 का ही निबंधन हो पाया है। जमीन निबंधन के क्रम में आधार मिलान का सही तरीके से काम नहीं करने के कारण फजीहत झेलनी पड़ी।

सॉफ्टवेयर में समस्या

जिला अवर निबंधक अजय कुमार झा ने बताया कि सॉफ्टवेयर द्वारा आधार मिलान सही तरीके से काम नहीं करने के कारण समस्या रही। यह स्थिति पूरे बिहार के कार्यालयों में रही। जमीन निबंधन के लिए पेपरलेस की नई पहल अभी सूबे के वैशाली से शनिवार को की गयी। 18 जुलाई के बाद 10 जिले के निबंधन कार्यालयों में पेपरलेस निबंधन सेवा शुरू हो जायेगी। इसके लिए विभाग द्वारा नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। दस्तावेज नवीसों की मानें, तो नई सॉफ्टवेयर के कारण सोमवार को जमीन का काम एकदम धीमा रहा। दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष चंद्रभूषण प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि पेपरलेस निबंधन को लेकर कोर्ट में मामला दर्ज करेंगे। इसके लागू होने से दस्तावेज नवीस व स्टांप वेंडर बेरोजगार हो जायेंगे। साइबर फ्रॉड भी बढ़ेगा। कम पढ़े-लिखे लोगों की परेशानी बढ़ेगी।

सामान्य प्रश्न

जमीन निबंधन में कितने दस्तावेज का निबंधन हुआ?
88 दस्तावेज में से महज 18 का ही निबंधन हो पाया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।