2021 बैच के यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार बने नालंदा के नए डीडीसी

Jan 10, 2026 03:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

बिहार सरकार ने शुक्रवार को कई अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें डीडीसी, नगर आयुक्त, एडीएम और एसटीओ शामिल हैं। शुभम कुमार को नालंदा का नया डीडीसी बनाया गया है। कुमार निशांत विवेक बिहारशरीफ के नए नगर आयुक्त होंगे। गया और राजगीर के एसडीओ भी बदले गए हैं।

2021 बैच के यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार बने नालंदा के नए डीडीसी

जिले के डीडीसी और नगर आयुक्त समेत कई अधिकारियों का हुआ तबादला बिहारशरीफ और राजगीर के एसडीओ भी बदल गए कुमार निशांत विवेक होंगे बिहारशरीफ के नए नगर आयुक्त फोटो: शुभम: शुभम कुमार। निशांत: कुमार निशांत विवेक। किसलय: किसलय श्रीवास्तव। सूर्य: सूर्य प्रकाश गुप्ता। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। राज्य सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा और बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें जिले के डीडीसी, नगर आयुक्त, एडीएम और दो एसटीओ को बदला गया है। यूपीएससी 2021 बैच के टॉपर रहे आईएएस अधिकारी शुभम कुमार को नालंदा का नया डीडीसी बनाया गया है। वे भागलपुर नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर थे।

वहीं, नालंदा के वर्तमान डीडीसी श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर को पटना का डीडीसी बनाया गया है। गोपालगंज के डीडीसी कुमार निशांत विवेक (आईएएस 2020) को बिहारशरीफ का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, अब तक यहां नगर आयुक्त रहे दीपक कुमार मिश्रा (आईएएस 2019) को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर भेजा गया है। वे बिहार विकास मिशन में अपर निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। गया सदर के एसडीओ किसलय श्रीवास्तव अब बिहारशरीफ के नए एसडीओ होंगे। बिहारशरीफ के वर्तमान एसडीओ काजले वैभव नितिन (आईएएस 2022) को पदोन्नति देते हुए पश्चिम चंपारण (बेतिया) का डीडीसी बनाया गया है। इसी तरह पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज एसडीओ सूर्य प्रकाश गुप्ता को राजगीर का नया एसडीओ बनाया गया है। राजगीर के वर्तमान एसडीओ आशीष नारायण को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार सिन्हा को नालंदा का अपर समाहर्ता (एडीएम) बनाया गया है। वहीं, नालंदा के एडीएम (आपदा प्रबंधन) शैलेश कुमार दास का तबादला कर उन्हें गया का डीडीसी बनाया गया है ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;