बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को चलेंगी अभ्यास कक्षाएं

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

बिहारशरीफ में समग्र शिक्षा कार्यालय में चौथी, पांचवीं और छठी कक्षाओं के बच्चों के लिए शिक्षा को बेहतर बनाने पर बैठक हुई। डीपीओ मो. शाहनवाज ने प्राचार्यों को निर्देश दिए कि अभ्यास कक्षाओं के संचालन के लिए दो शिक्षकों को नामित करें। इसमें कई विद्यालयों के प्राचार्य और प्रतिनिधि शामिल थे।

बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को चलेंगी अभ्यास कक्षाएं

बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरकारी विद्यालयों में नामांकित चौथी, पांचवीं व छठी कक्षाओं के बच्चों को वर्ग व उम्र सापेक्ष शिक्षा दिलाने को लेकर समग्र शिक्षा कार्यालय में डीपीओ मो. शाहनवाज ने प्राचार्यो संग बैठक की। जिला सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी कृष्ण प्रसाद दास ने बताया कि इसमें प्रथम संस्था के प्रतिनिधि, जिला समन्वयक व कई विद्यालय के प्राचार्य शामिल हुए। उन्हें विभाग के गाइडलाइन की जानकारी साझा की गयी। डीपीओ ने बताया कि अभ्यास कक्षा का सफल संचालन के लिए विद्यालय स्तर पर दो शिक्षक नामित करने का प्राचार्यों को आदेश दिया गया है। ताकि, नियमित रुप से अभ्यास कक्षाएं संचालित करायी जा सके।

मौके पर प्रतिमा कुमारी, अनीष कुमार पाठक, सुनील कुमार तांती, अनूप कुमार सिन्हा, प्रशांत प्रियदर्शी

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।