वेतन भुगतान में विलंब पर डीईओ से शोकॉज

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

बिहार के शिक्षा विभाग ने लिपिक और परिचारी के वेतन भुगतान में देरी पर जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय से शोकॉज मांगा है। पत्र में कहा गया है कि अपर मुख्य सचिव की बैठक में वेतन भुगतान की स्थिति असंतोषजनक पाई गई है, और कई जिलों के डीईओ को भी शोकॉज भेजा गया है।

वेतन भुगतान में विलंब पर डीईओ से शोकॉज

बिहारशरीफ, निज संवाददाता। लिपिक व परिचारी के वेतन भुगतान में विलंब पर जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय से शिक्षा विभाग के निर्देशक (प्रशासन शाखा) मनोरंजन कुमार ने शोकॉज मांगा है। दिए पत्र में उन्होंने लिखा है कि अपर मुख्य सचिव की वीसी में इनके वेतन भुगतान की स्थिति काफी असंतोषजनक पायी गयी है। बार बार आदेश के बावजूद इसमें सुधार नहीं हुआ है। यह वरीय अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन, कर्तव्यहिनता व स्वेच्छाचारिता का परिचायक है। इस लापरवाही पर नालंदा के साथ ही औरंगाबाद, बेगूसराय, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, कैमूर, जहानाबाद, मधुबनी, शिवहर और वैशाली के डीईओ से भी शोकॉज मांगा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।