सरकारी कार्यालयों में बिचौलियों की खैर नहीं, छापेमारी अभियान चलाकर होगी कार्रवाई
बिहारशरीफ के डीएम कुंदन कुमार ने सरकारी कार्यालयों में बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान चलाने का आदेश दिया। पंचायतों में जन संवाद समाधान कार्यक्रम में अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया।

सरकारी कार्यालयों में बिचौलियों की खैर नहीं, छापेमारी अभियान चलाकर होगी कार्रवाई डीएम ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों प्रखंड व जिलास्तरीय पदाधिकारियों संग की बैठक आम जनता की शिकायत का निष्पादन को पंचायत में जन संवाद में शामिल रहे कर्मी फोटो : डीएम मीटिंग कलेक्ट्रेट : बिहारशरीफ कलेक्ट्रेट में सोमवार को साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक में शामिल डीएम कुंदन कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता।
बैठक का आयोजन
डीएम कुंदन कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक की। इसमें प्रखंड से लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। शिक्षा, स्वास्थ्य, आईसीडीएस विभाग समेत अन्य विभागों में जिले में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की। पीडीएस दुकानों, आरटीपीएस काउंटर, भू-माफिया, निबंधन कार्यालय, अस्पतालों समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में बिचौलिया गिरी पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान चलाने का संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया।
जन संवाद समाधान कार्यक्रम
साथ ही, हर सोमवार व शुक्रवार को पंचायतों में जन संवाद समाधान कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मियों को उपस्थित रहकर लोगों की समस्या सुनकर समाधान कराने को कहा। जिलास्तरीय पदाधिकारियों को जन संवाद कार्यक्रम की निगरानी करने का आदेश दिया। जिन पंचायतों व कार्यालयों में लोगों की समस्या नहीं सुनी जा रही है, उन्हें चिह्नित करने को कहा। सरकारी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल की उपलब्धता कराने को संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया।
लापरवाही पर कार्रवाई
लापरवाही पर नपेंगे : डीएम ने कहा कि राजगीर मलमास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों व कर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में कोताही व लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गठित मेडिकल बोर्ड के द्वारा प्रमाणित किये जाने के बाद छुट्टी की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। मौके पर डीडीसी शुभम कुमार, डीईओ आनंद विजय, आईसीडीएस डीपीओ अर्चना कुमारी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


