
नीतीश सरकार में पूरे सूबे का हो रहा विकास :विधायक
नीतीश सरकार में पूरे सूबे का हो रहा विकास नीतीश सरकार में पूरे सूबे का हो रहा विकास :विधायकनीतीश सरकार में पूरे सूबे का हो रहा विकास :विधायकनीतीश सरकार में पूरे सूबे का हो रहा विकास :विधायकनीतीश सरकार...
नीतीश सरकार में पूरे सूबे का हो रहा विकास विधायक कौशल किशोर ने कहा गांव में भी मिल रही शहरों जैसी व्यवस्था राजगीर नगर परिषद वार्ड नंबर 26 को मिला 53 लाख 28 हजार का सौगात फोटो: वार्ड राजगीर : राजगीर में कार्यक्रम में शामिल विधायक कौशल किशोर व अन्य। राजगीर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद वार्ड नंबर 26 में लोकप्रिय विधायक कौशल किशोर ने 53 लाख 28 हजार 526 रुपए से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा नीतीश सरकार में पूरे सूबे में विकास हो रहा है। पूरे बिहार प्रदेश में इनके विकास का डंका बज रहा है। एक समय था, जब बिहार के हर गली कुची से लेकर राजगीर के साथ-साथ कई इलाके के एनएच गड्ढों से भरे होते थे।

आज रोजगार, शिक्षा, यातायात के साथ-साथ मानव जाति के कल्याण के लिए पेंशन में बढ़ोतरी, छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी की गई है। आज बिहार प्रदेश में खेल जगत में भी काफी विकास हुआ है। मुख्यमंत्री द्वारा मेडल लाओ नौकरी पाओ जैसी योजना प्रशंसनीय है। मौके पर जनप्रतिनिधि सुवेंद्र राजवंशी, वार्ड पार्षद डॉ. अनिल कुमार, मीरा कुमारी, राकेश कुमार, आशुतोष पांडेय, राजवल्लभ पासवान, श्रवण यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी, पिंटू कुमार, जदयू नेता बबलू कुमार व अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




