भाकपा माले के सम्मेलन का होगा प्रचार-प्रसार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफदरभंगा के लहेरियासराय में 16 से 18 मई तक भाकपा माले का राज्य सम्मेलन होगा। तैयारी के लिए नराईच गांव में बैठक की गई, जिसमें सम्मेलन का प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। अंचल सचिव प्रमोद यादव ने बिहार में भय, भूख और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर बात की।

एकंगरसराय, निज संवाददाता। दरभंगा के लहेरियासराय में 16 से 18 मई तक भाकपा माले के राज्य सम्मेलन का आयोजन होगा। इसी तैयारी के लिए सोमवार को नराईच गांव में बैठक की गयी। अंचल सचिव प्रमोद यादव ने गांव, कस्बों व शहर में सम्मेलन का प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में भय, भूख और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बेरोजगारी, पलायन से आमजन त्रस्त हैं। मौके पर सुरेन्द्र दास, श्रवण कुमार, आजाद रविदास, कलावती देवी, संजू देवी, बेचन कुमार, शाहिद कुमार आदि मौजूद थे। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)
ये भी पढ़ें:सम्मेलन को लेकर भाकपा माले की बैठक
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


