
भाकपा सेवा दल का राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
सूबे के अलग-अलग जिलों के 300 कार्यकर्ता हुए शामिल भाकपा सेवा दल का राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू भाकपा सेवा दल का राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
सूबे के अलग-अलग जिलों के 300 कार्यकर्ता हुए शामिल 10 दिवसीय शिविर में जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने की मिलेगी सीख फोटो: सीपीआई-बिहारशरीफ के बड़ी पहाड़ी स्थिति सीपीआई के जिला कार्यालय में बुधवार को झंडोत्तोलन कर शिविर की शुरुआत करते पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी के बड़ी पहाड़ी मोहल्ला स्थित जिला कार्यालय में बुधवार से सेवा दल के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गयी। पूर्व विधायक सह राज्य मंत्री रामनरेश पांडेय ने झंडोत्तोलन कर शिविर का उद्घाटन किया। इसमें सूबे के अलग-अलग जिलों के 300 कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। शिविर में उन्हें जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने की सीख दी जाएगी। पूर्व विधायक ने कहा कि सेवा दल का मुख्य उद्देश्य है गरीब-गुरबों व आम जनता की सेवा करना। शिविर में लोगों को देश व राज्य के ज्वलंत विषयों की जानकारी दी जाएगी। भूमि सर्वे, स्मार्ट मीटर आदि की विसंगतियों के बारे में बताया जाएगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि जनता के अधिकार के लिए कैसे संघर्ष करना है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने जिले में जाने वाले कार्यकर्ता अन्य साथियों से यहां मिली जानकारी साझा करेंगे। नेशनल कैप्टन रमेश व मुरली कृष्णनन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। मौके पर मंडल सदस्य सचिव अजय कुमार सिंह, राजकिशोर प्रसाद, डॉ. मनोज कुमार, शिवकुमार यादव, सकलदेव प्रसाद यादव, विशुनदेव पासवान, मकसूदन पासवान, सूबेलाल पंडित, रामनरेश पंडित आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




