
बिहारशरीफ विधानसभा : रहुई प्रखंड में चुनाव में 87 वाहनों की जरूरत, 25 वाहन मालिकों ने जमा कराए कागजात
बिहारशरीफ विधानसभा के रहुई प्रखंड में 147 बूथों पर 1,18,534 मतदाता मतदान करेंगे। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि ईवीएम पहुंचाने के लिए 87 वाहनों की जरूरत है, जिसमें 75 पिकअप, 4 बड़ी और 8 मिनी बस शामिल हैं।...
सत्ता संग्राम : बिहारशरीफ विधानसभा : रहुई प्रखंड में चुनाव में 87 वाहनों की जरूरत, 25 वाहन मालिकों ने जमा कराए कागजात रहुई प्रखंड में 147 बूथों पर 118534 मतदाता डालेगे वोट बिहारशरीफ,रहुई/ हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहारशरीफ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रहुई प्रखंड में 147 बूथ हैं। पुरुष वोटर 62 हजार 874, तो महिला वोटरों की संख्या 55 हजार 660 है। यानि, मतदान के दिन एक लाख 18 हजार 534 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मतदान केन्द्रों तक ईवीएम पहुंचाने के लिए 87 वाहनों की आवश्यकता है। 75 पिकअप वैन, चार बड़ीव आठ मिनी बसों की जरूरत है।
मंगलवार तक 25 पिकअप वाहन मालिकों ने गाड़ी का दस्तावेज जमा कराया है। बीडीओ धर्मराज कुमार ने बताया कि रहुई में 16 सेक्टर पदाधिकारी बनाए गये हैं। सेक्टर पदाधिकारी और बीएलओ के साथ लगातार बैठक कर विभागीय दिशा निर्देश से उन्हें अवगत कराया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। रहुई में 1,374 लोगों पर हुई 107 की कार्रवाई : चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए लगातार पुलिस द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। वाहनों की जांच भी तेज गति से की जा रही है। रहुई बजरंगी मोड़ के पास, थाना गेट के पास व अन्य स्थानों में वाहनों की जांच तेज गति से की जा रही है। रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि थाना क्षेत्र में 722 लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गयी है। वेना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में 324 तो भागनबिगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि करीब 328 लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गयी है। थानाध्यक्षों ने बताया कि चुनाव को लेकर क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी गयी है। लगातार सघन वाहन जांच चलायी जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




