रहें सावधान, नया आलू के नाम पर बाजार में बेचा जा रहा जहरीला आलू
रहें सावधान, नया आलू के नाम पर बाजार में बेचा जा रहा जहरीला आलू रहें सावधान, नया आलू के नाम पर बाजार में बेचा जा रहा जहरीला आलू

रहें सावधान, नया आलू के नाम पर बाजार में बेचा जा रहा जहरीला आलू अमोनिया के घोल में पुराने आलू को 12 घंटा रख मिट्टी में रगड़ बनाया जा रहा नया आलू 30 रुपये किलो के आलू को 60 रुपये किलो में बेच मालामाल हो रहे मुनाफाखोर एसडीओ ने कहा, फुड इंस्पेक्टर को जांच करने का दिया गया है आदेश फोटो 19 शेखपुरा 01 - शहर के कटरा चौक की सब्जी मंडी में नया आलू बेचता दुकानदार। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के लोग सावधान हो जाएं। यदि आप नया आलू के नाम पर सब्जी का सेवन कर रहे हैं तो गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं। जी हां, पुराने आलू को नया आलू बनाकर बेचने के फेर में मुनाफाखोरों द्वारा धड़ल्ले से यह खेल खेला जा रहा है। पिछले एक माह से जिले के बाजार में नया आलू के नाम पर जहरीला आलू बेचा जा रहा है। जब इसकी भनक आपके अपने ‘हिन्दुस्तान अखबार को लगी तो पड़ताल में चौकाने वाले तथ्य सामने आये हैं। शहर में आलू के बड़े कारोबारी सुरज साहु ने कहा कि बाजार में अभी जो नया आलू बेचा जा रहा है, उसकी आमद झारखंड के रांची व रामगढ़ से हो रहा है। जबकि, इन जगहों से खेत से नया आलू बाजार में आने में कम से कम 15 दिन का और समय लग सकता है। जबकि, बिहार में अभी आलू की बोआई ही हो रही है। ऐसे में केमिकल डालकर पुराने आलू को नया आलू बनाकर बेचा जा रहा है। पुराने आलू की कीमत 30 रुपये है। मुनाफाखोर 20 रुपया प्रतिकिलो का मुनाफा कमाने के लिए इस आलू को खुले बाजार में 60 रुपये किलो बेचा जा रहा है। इस आलू के सेवन से लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इस तरह बनाया जाता है नया आलू: पुराना आलू को नया आलू बनाने का खेल खतरनाक है। अमोनिया के घोल में पुराने आलू को 12 घंटे तक डुबोकर रखा जाता है। इसके बाद आलू को निकालकर मिट्टी में रगड़ा जाता है, जिससे आलू का छिलका कुछ हद तक समाप्त हो जाता है। मिट्टी लगा रहने और आलू का छिलका उखड़ा रहने के कारण लोग इसे नया आलू समझकर 60 रुपये किलो धड़ल्ले से खरीद रहे हैं। हालांकि, तीन दिन के बाद ही यह आलु सड़ने लगता है। इसलिए यहां के दुकानदार कम मात्रा में आलू मंगाते हैं। कटारा चैक के सब्जी बिक्रेता मो मुस्लिम ने कहा कि जहां से हमलोग नया आलू लाते हैं, हो सकता है वहां इस तरह का खेला होता होगा। परंतु, शेखपुरा में इस तरह का नहीं होता है। किडनी और लीवर खराब होने का खतरा: रिटायर्ड सीएस डा मृगेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अमोनिया में डुबाकर रखने से आलू जहरीला हो जाता है। इस तरह के आलू के लगातार सेवन से इंसान के कान, आंख और गला खराब हो सकता है। साथ ही लीवर और किडनी खराब हो सकता है। यदि इस ताह का आलू बाजार में बिक रहा है तो प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को कार्रवाई का आदेश : एसडीओ राहुल सिंहा ने कहा कि सूचना मिली है तो खाध सुरक्षा अधिकारी को कार्रवाई के लिए कहा गया है। जिला में खाध सुरक्षा अधिकारी की स्थाई तैनाती नहीं है। अभी मुंगेर के खाध सुरक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद शेखपुरा के प्रभार में हैं। एसडीओ ने बताया कि अधिकारी से बात हुई है ये शुक्रवार और शनिवार को शेखपुरा में बाजार में बिक रहे नया आलू की जांच करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


