बंगाल ने गुजरात को 18-0 के भारी अंतर से दी करारी शिकस्त
बंगाल ने गुजरात को 18-0 के भारी अंतर से हराया। मुन्ना कुमार सिंह ने 6 गोल किए। उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 17-1 से हराया, शाहरुख अली ने 11 गोल किए। अरुणाचल ने छत्तीसगढ़ को 5-3, मध्य प्रदेश ने केरलम को 10-1 और पंजाब ने महाराष्ट्र को 2-0 से हराया। झारखंड ने दादरा नगर हवेली को 1-0 से हराया।

बंगाल ने गुजरात को 18-0 के भारी अंतर से दी करारी शिकस्त यूपी ने मणिपुर को 17-1 से और बंगाल ने गुजरात को 18-0 से रौंदा राजगीर स्टेडियम में रविवार को खेले गए सब जूनियर नेशनल हॉकी के छह मुकाबले फोटो हॉकी 01: राजगीर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच के दौरान गेंद को लेकर भिड़ते गुजरात और बंगाल के खिलाड़ी। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। राजगीर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 16वीं सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के पांचवें दिन रविवार को कुल छह रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में बंगाल और उत्तर प्रदेश की टीमों ने पूरी तरह से एकतरफा जीत हासिल की।
जबकि अन्य मैचों में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दिन के सबसे एकतरफा मुकाबले में बंगाल ने गुजरात को 18-0 के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी। बंगाल के लिए मुन्ना कुमार सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 6 शानदार फील्ड गोल दागे। इसके अलावा सुजल बाल्मीकि और तुरी सुजल ने पेनल्टी कॉर्नर व फील्ड गोल के जरिए अपनी-अपनी हैट्रिक पूरी की। गुजरात की टीम पूरे मैच में बचाव करती रह गई और खाता भी नहीं खोल सकी। यूपी ने मणिपुर को 17-1 से हराया: एक अन्य मैच में उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 17-1 से हरा दिया। इस मैच के असली हीरो यूपी के फॉरवर्ड शाहरुख अली रहे। जिन्होंने विरोधी डिफेंस को तहस-नहस करते हुए अकेले 11 गोल दागे। मणिपुर के लिए एकमात्र गोल 14वें मिनट में मणिमतुम माइबम ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किया। अरुणाचल ने छत्तीसगढ़ को 5-3 से दी मात: तीसरे मुकाबले में अरुणाचल ने छत्तीसगढ़ को 5-3 से पराजित किया। अरुणाचल के शुभम राजभर ने शानदार आक्रामक खेल दिखाते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की और टीम की जीत सुनिश्चित कर ली। छत्तीसगढ़ के ओम कुमार यादव ने भी दो गोल कर वापसी का प्रयास किया, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। मध्य प्रदेश ने केरलम् को 10-1 से चटाई धूल: चौथे मैच में मध्य प्रदेश ने केरलम को 10-1 से हरा दिया। मध्य प्रदेश की तरफ से रैयन उल हक ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 11वें, 34वें और 36वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। कप्तान अंश बहुत्रा और दीपक सिंह ने भी पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार गोल किए। केरलम की ओर से 59वें मिनट में अरमान डुंगडुंग ने पेनल्टी कॉर्नर से एकमात्र गोल किया। पंजाब ने महाराष्ट्र को 2-0 से हराया: पांचवें मुकाबले में पंजाब ने महाराष्ट्र को 2-0 से मात दी। पंजाब के लिए दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए। मैच के 10वें मिनट में संगत सिंह और 53वें मिनट में आकाश दीप ने गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। झारखंड ने दादरा नगर हवेली को 1-0 से हराया: दिन के अंतिम और सबसे करीबी मुकाबले में झारखंड ने दादरा नगर हवेली और दमन दीव को 1-0 से मात दी। झारखंड के लिए यह निर्णायक गोल 22वें मिनट में आशीष तानी पूर्ति ने पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


