नालंदा में 10 हजार रुपये घूस लेते बीसीएम गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

नालंदा के नगरनौसा में निगरानी टीम ने बीसीएम मंजीत कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा। उन पर आशा बहाली के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग करने का आरोप था। महिला की शिकायत पर कार्रवाई की गई। यह पिछले एक सप्ताह में प्रखंड में दूसरी गिरफ्तारी है, जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है।

नालंदा में 10 हजार रुपये घूस लेते बीसीएम गिरफ्तार

नालंदा में 10 हजार रुपये घूस लेते बीसीएम गिरफ्तार निगरानी की टीम ने नगरनौसा में की कार्रवाई आशा बहाली के नाम पर मांगे थे 25 हजार रुपये फोटो : विजिलेंस टीम : नगरनौसा में गुरुवार को निगरानी टीम की गिरफ्त में बीसीएम मंजीत कुमार (हाथ पर हाथ रखे)। नगरनौसा (नालंदा), निज संवाददाता। निगरानी की टीम ने गुरुवार को नगरनौसा अस्पताल के बीसीएम मंजीत कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया। उनपर आशा बहाली के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। निगरानी की टीम उन्हें अपने साथ पटना ले गयी। एक सप्ताह में प्रखंड में निगरानी की यह दूसरी कार्रवाई है।

इससे पहले 20 मार्च को बीपीआरओ को गिरफ्तार किया गया था। निगरानी के डीएसपी श्रीराम चौधरी ने बताया कि आशा बहाली के नाम पर बॉबी कुमारी से 25 हजार रुपये की मांग की गयी थी। महिला ने इसकी शिकायत निगरानी में की। इसके बाद महिला के आरोपों की जांच की गयी। आरोप सही पाये जाने पर धावा दल का गठन कर छापेमारी की गयी। जैसे ही बीसीएम ने रुपये लिये, टीम के सदस्यों ने उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। एक सप्ताह पहले बीपीआरओ को छठ घाट की फाइल बढ़ाने के नाम पर 12 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया था। इन कार्रवाई से सरकारी कर्मी सदमे में हैं। यही पूछ रहे हैं कि अगला नंबर किसका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।