सिर्फ पैसा जमा न करें, जनता को लोन भी दे बैंक
जमुई सांसद अरुण भारती ने बैंकों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि बैंकों को केवल पैसा जमा नहीं करना चाहिए, बल्कि उसे जिले के विकास में लोन के रूप में लगाना चाहिए। 40 प्रतिशत से कम सीडी रेशियो वाले बैंकों को सुधारने का सख्त अल्टीमेटम दिया गया है।

सिर्फ पैसा जमा न करें, जनता को लोन भी दे बैंक 40 फीसद से कम CD रेशियो पर दी चेतावनी सांसद ने की बैंकर्स समिति की बैठक में बैंकों की कार्यशैली पर जताई नाराजगी फोटो 18मनोज06: कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में सोमवार को हुई जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में जमुई सांसद अरुण भारती व अन्य अधिकारी। शेखपुरा, निज संवाददाता। जिले के विकास और स्वरोजगार की राह में रोड़ा बन रहे बैंकों की कार्यशैली पर जमुई सांसद अरुण भारती ने कड़ी नाराजगी जताती है।
बैंकों की कार्यशैली पर नाराजगी
सोमवार को कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में जिला स्तरीय बैंककर्मियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए सांसद ने बैंकों के लचर साख-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने दो टूक कहा कि बैंक सिर्फ आम जनता का पैसा जमा करने का काम न करें, बल्कि उस पैसे को लोन के रूप में जिले के विकास में भी लगाएं। 40 प्रतिशत से कम सीडी रेशियो वाले बैंकों को अगली बैठक तक अपनी स्थिति सुधारने का सख्त अल्टीमेटम दिया गया है।
लोन देने में आनाकानी
जमा कर रहे पैसा, लोन देने में आनाकानी: सांसद ने आंकड़ों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में अधिकांश सरकारी बैंकों का सीडी रेशियो 40 प्रतिशत से भी कम है, जो किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। इसका सीधा मतलब है कि बैंक जनता से पैसा तो ले रहे हैं। लेकिन, यहां के युवाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए ऋण (लोन) देने में आनाकानी कर रहे हैं।
ऋण प्रक्रिया को आसान बनाएं
बैठक में कृषि, उद्योग, गव्य विकास, मत्स्य, नगर एवं आवास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। सांसद ने बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि इन विभागों से जुड़े आवेदनों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ विचार करें। ऋण प्रक्रिया को इतना सरल बनाएं कि आम लोगों और उद्यमियों को बैंकों का अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े।
साइबर फ्रॉड की गंभीरता
जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर भी सांसद ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने बैंकों में लंबित जन शिकायतों और विशेष रूप से साइबर फ्रॉड से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया। सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया वे साइबर ठगी से जुड़े लंबित मामलों का पूरा डेटा जल्द से जल्द प्रशासन को उपलब्ध कराएं। ताकि, पुलिस और प्रशासन उस पर त्वरित व ठोस कानूनी कार्रवाई कर सके। इससे पहले शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी, बरबीघा विधायक पुष्पंजय कुमार, जिला परिषद अध्यक्षा निर्मला देवी, डीएम शेखर आनंद को प्रतीक चिह्न के रूप में पौधे देकर सांसद को सम्मानित किया गया। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


