ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफसंविधान निर्माता थे बाबा भीमराव अम्बेदकर, राजद ने जयंती मनाई

संविधान निर्माता थे बाबा भीमराव अम्बेदकर, राजद ने जयंती मनाई

फोटो14मनोज01 शेखपुरा के राजद कार्यालय में भीमराव कीजयंती मनाते लोग संविधान निर्माता थे बाबा भीमराव राजद ने जयंती...

संविधान निर्माता थे बाबा भीमराव अम्बेदकर, राजद ने जयंती मनाई
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफWed, 14 Apr 2021 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

फोटो14मनोज01 शेखपुरा के राजद कार्यालय में भीमराव कीजयंती मनाते लोग

शेखपुरा। निज संवाददाता

स्थानीय स्टेशन रोड स्थित राजद कार्यालय में बुधवार को संविधान निर्माता बाबा भीमराव की जयंति समारोह पूर्वक मनाई गई। जयंती समारोह में कार्यकर्ताओं ने भीमराव की तैलचित्र पर पुष्प मालायें चढ़ाये। समारोह में जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि बाबा भीमराव अत्बेदकर ने आजादी की लड़ाई में सिर्फ अहम भूमिका निभाई बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिये संविधान निर्माण की जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने समाज में फैली कुव्यवस्था को खत्म करने में अहम भूमिका भी निभाई थी। समारोह में प्रधान महासचिव विजय यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गंगा कुमार यादव, संतोष कुमार, सतपाल यादव, अशोक सिंह, रवि कुमार, राजहंस, पिंकी देवी, हीरा साव, रजनीश टाईगर, चंद्रमौली यादव के अलावा कई लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें