कस्तूरबा समेत सरकारी विद्यालयों का 25 से होगा ऑडिट
बिहारशरीफ में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और अन्य सरकारी विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण 25 मई से शुरू होगा। राज्य परियोजना निदेशक ने डीईओ को पत्र भेजकर अभिलेख उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। सामाजिक अंकेक्षण सोसाईटी, ग्रामीण विकास विभाग को जिम्मेदारी दी गई है।

कस्तूरबा समेत सरकारी विद्यालयों का 25 से होगा ऑडिट एसपीडी ने डीईओ को भेजा पत्र, अभिलेख उपलब्ध कराने का दिया आदेश बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में संचालित सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व सरकारी विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा। यानि, आय व व्यय का लेखा-जोखा का आकलन किया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार ने इस संबंध में डीईओ को पत्र भेजा है। कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में समग्र शिक्षा के तहत संचालित योजनाओं को सामाजिक अंकक्षण के लिए सामाजिक अंकेक्षण सोसाईटी, ग्रामीण विकास विभाग को जिम्मेवारी दी गयी है। 25 मई से सामाजिक अंकक्षण कराने के लिए कैलेंडर भी तैयार कर ली गयी है।
सामाजिक अंक्षेक्षण शुरु होने से पहले ही जिला संसाधन सेवी को अंकेक्षण दल को योजना से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने का आदेश डीईओ को दिया है। (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


