शेखपुरा में मनायी गयी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती
शेखपुरा में मनायी गयी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शेखपुरा में मनायी गयी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शेखपुरा में मनायी गयी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

शेखपुरा में मनायी गयी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती फोटो 25मनोज01- शेखपुरा के भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहार बाजपेयी की जयंती मनाने कार्यकर्ता। शेखपुरा, निज संवाददाता। जिला भाजपा के पार्टी कार्यालय में बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गयी। कार्यकर्ताओ में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पति कर श्रद्धांजलि दी। राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने कहा कि वे भारत रत्न से सम्मानित थे। वे कई बार संसद के सदस्य रहे। विपक्ष भी उनका आदर करते थे। मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार, सांसद प्रतिनिधि विपीन मंडल, कारू सिंह, आनंद प्रकाश, राजीव सिन्हा, नवल पासवान, डा. मणिकांत, बलराम कुमार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।