ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफडॉक्टर से सवाल जवाब : बच्चों में कोई बदलाव दिखे तो करें डॉक्टर से संपर्क

डॉक्टर से सवाल जवाब : बच्चों में कोई बदलाव दिखे तो करें डॉक्टर से संपर्क

डॉक्टर से सवाल जवाब : बच्चों में कोई बदलाव दिखे तो करें डॉक्टर से संपर्कडॉक्टर से सवाल जवाब : बच्चों में कोई बदलाव दिखे तो करें डॉक्टर से संपर्कडॉक्टर से सवाल जवाब : बच्चों में कोई बदलाव दिखे तो करें...

डॉक्टर से सवाल जवाब : बच्चों में कोई बदलाव दिखे तो करें डॉक्टर से संपर्क
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफTue, 27 Apr 2021 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

डॉक्टर से सवाल जवाब : बच्चों में कोई बदलाव दिखे तो करें डॉक्टर से संपर्क

प्रतिरोधक क्षमता अधिक रहने के कारण पॉजिटिव होते हुए भी जल्द होते हैं रिकवर

बच्चों को खिलाएं खट्टे फल, बढ़ेगी प्रतिरोधक क्षकता

फोटो :

श्याम बिहारी: डॉ. श्याम बिहारी, शिशु रोग विशेषज्ञ, बिहारशरीफ

नूरसराय। निज प्रतिनिधि

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने एक बार विश्व में फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हमारे छोटे बच्चे संक्रमित तो हो रहे हैं पर प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहने के चलते उनमें लक्षण नहीं दिखते। लेकिन, दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं। बड़ों की तरह सुरक्षा चक्र को भी वे अपना नहीं पाते हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने की आशंका अधिक रहती है। प्रतिरोधक क्षमता अधिक रहने के कारण पॉजिटिव होते हुए भी वे जल्द रिकवर होते हैं। बच्चों व कोरोना संक्रमण के बारे में आईए जानते हैं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी जी के शब्दों में कुछ सवालों के जवाब उनके ही शब्दों में।

सवाल - कोरोना संक्रमण बच्चों को बचाने के लिए क्या उपाय करें।

जवाब - मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, लोगों के संपर्क में आने से बचाने के साथ ही बाहर से आने पर साफ सफाई। खासकर चेहरे व हाथों की।

सवाल - बच्चों में कोरोना संक्रमण का लक्षण कैसे पहचानें।

जवाब - उनकी प्रतिरोधक क्षमता अधिक रहने से जल्द उनमें लक्षण नहीं दिखते। हां, कमजोर बच्चों को परेशानी हो सकती है। अगर कई दिनों से बुखार हो, पेट दर्द, उल्टी या दस्त, मुंह के अंदर लाली, आंख लाल जैसे कोई बदलाव दिखे तो तुरंत डॉक्टर से दिखाना चाहिए।

सवाल - बच्चों में प्रतिरोधक क्षकता बढ़ाने के लिए किस तरह का भोजन दें।

जवाब - घर का बना हुआ सादा खाना के अलावा ताजे फल देना चाहिए। खासकर खट्टे फल यानी विटामिन सी युक्त फल खाने से उनकी प्रतिरोधक क्षमता जल्द बढ़ेगी।

सवाल - संक्रमित मां अपने बच्चों को स्तनपान करा सकती हैं। क्या यह पूरी तरह सुरक्षित है।

जवाब - कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए संक्रमित मां बच्चे को दूध पिला सकती है। इससे संक्रमित होने की आशंका तो थोड़ी बहुत होती है। पर, प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहने के कारण इसका असर न के बराबर पड़ेगा। बावजूद साफ सफाई समेत अन्य जारी गाइड लाइन का पालन करना चाहिए।

सवाल - बच्चे को फेफड़ा मजबूत करने के लिए कौन सा एक्सरसाइज करना चाहिए।

जवाब - छोटे बच्चों को बैलून फुलाने के लिए दें। इससे बच्चे का फेफड़ा मजबूत होता है। दंड बैठक जैसे अभ्यास करने से भी फायदा होगा। सुबह में प्राकृतिक हवा में लंबी लंबी सांस लेने को कहें। जितनी देर हो सके। हवा को रोके रहें। फिर धीरे धीरे छोड़ें। फेंफड़ा में फैलाव व संकुचन आने से यह बेहतर तरीके से काम करेगा।

सवाल - नवजात या छोटा बच्चा कोरोना पॉजिटिव हो तो क्या करें।

जवाब - डॉक्टर से परामर्श करें। डॉक्टर की बताई दवाएं दें। उसकी देखरेख में कोई एक व्यक्ति रहे। आम लोगों से बच्चे की दूरी बनाकर रखें।

सवाल - क्या बच्चे परिवार को संक्रमित कर सकते हैं।

जवाब - बेशक, बच्चे से भी कोरोना संक्रमण फैल सकता है। अब तक मिले संक्रमण मामले में अधिकतर बिना लक्षण के ही मिले हैं। संक्रमित होने पर बच्चे को सबसे अलग रखें। बच्चे का ख्याल रखते समय मास्क अवश्य लगाएं।

सवाल - कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को लगाने के लिए वैक्सीन आ गयी है।

जवाब - अब तक नहीं आयी।

सवाल - कोविड-19 पर बच्चों से बात करना चाहिए या नहीं।

जवाब - अवश्य करें। लेकिन, डर का वातावरण न बनाएं। बल्कि, इसके लिए उनमें एक समझ व एक्सट्रा केयर पैदा करें। ये परिवार की जिम्मेदारी है कि वो अपने बच्चों को इस महामारी की गंभीरता से अवगत कराएं। उन्हें इसकी आक्रामकता को बताते हुए इससे बचने के बारे में भी जानकारी दें। उन्हें डराएं तो बिल्कुल नहीं।

सवाल - बच्चों में जांच में संक्रमित मिलने पर भी उनमें लक्षण नहीं के बराबर या कम क्यों दिखता है।

जवाब - प्रतिरोधक क्षमता अधिक रहने के कारण। रात में सोते समय गुनगुना दूध में चुटकी भर हल्दी देना काफी लाभप्रद है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े