Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsAsia Cup Men s Hockey Super Four Teams Decided India and Kazakhstan Clash in Final Matches
भारत, मलेशिया, कोरिया और चीन सुपर फोर में

भारत, मलेशिया, कोरिया और चीन सुपर फोर में

संक्षेप:

भारत, मलेशिया, कोरिया और चीन सुपर फोर में भारत, मलेशिया, कोरिया और चीन सुपर फोर में भारत, मलेशिया, कोरिया और चीन सुपर फोर में भारत, मलेशिया, कोरिया और चीन सुपर फोर में भारत, मलेशिया, कोरिया और चीन...

Mon, 1 Sep 2025 10:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

चारों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी मैच टॉप टू टीमों के बीच फाइनल में होगा मुकाबला पांचवें से आठवें स्थान के लिए बाकी बची 4 टीमों में होगा मुकाबला बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एशिया कप मेंस हॉकी में सोमवार को सभी लीग मैच समाप्त हो गये। अंतिम लीग मैच भारत और कजाकिस्तान के बीच खेला गया। इसके साथ ही सुपर फोर में पहुंचने वाली टीमों का फैसला हो गया। भारत, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और चीन सुपर फोर में पहुंच चुके हैं। चारों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेलेंगी। टॉप टू टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा। बाकी बची चार टीमों जापान, बांग्लादेश, चीनी ताइपे और कजाकिस्तान के बीच पांचवें से आठवें स्थान के लिए मैच खेले जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत और कजाकिस्तान के साथ होने वाले अंतिम मुकाबले से पहले मलेशिया ने अपने तीनों पूल मैच जीतकर नौ अंक हासिल किये और अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। ग्रुप ए में भारत के दो मैचों में ही छह अंक है। वहीं, चीन चार अंकों के साथ दूसरे, जापान चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। गोल अंतर के आधार पर चीन दूसरे स्थान पर रहा और सुपर फोर में जगह बनायी। कजाकिस्तान की टीम अंतिम स्थान पर रही। ग्रुप बी में मलेशिया तीनों मैच जीतकर नौ अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा। कोरिया ने दो जीत के साथ छह तो बांग्लादेश ने एक जीत के साथ तीन अंक हासिल किये। कोरिया दूसरे तो बांग्लादेश तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, चीनी ताइपे तीनों मैच हारकर ग्रुप में अंतिम स्थान पर रहा। मंगलवार का दिन टूर्नामेंट में आराम के लिए है। मंगलवार को एक भी मैच नहीं होगा। बुधवार से फिर से हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा।