Asia Cup Men s Hockey 2025 Rajgir Bids Farewell with Sweet-Sour Memories अलविदा राजगीर... खट्टी-मीठी यादें छोड़ गया एशिया कप, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsAsia Cup Men s Hockey 2025 Rajgir Bids Farewell with Sweet-Sour Memories

अलविदा राजगीर... खट्टी-मीठी यादें छोड़ गया एशिया कप

अलविदा राजगीर... खट्ठी-मीठी यादें छोड़ गया एशिया कपअलविदा राजगीर... खट्ठी-मीठी यादें छोड़ गया एशिया कपअलविदा राजगीर... खट्ठी-मीठी यादें छोड़ गया एशिया कप

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 7 Sep 2025 10:34 PM
share Share
Follow Us on
अलविदा राजगीर... खट्टी-मीठी यादें छोड़ गया एशिया कप

अलविदा राजगीर... खट्ठी-मीठी यादें छोड़ गया एशिया कप इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गयी पर्यटक नगरी एक लाख से अधिक दर्शकों ने स्टेडियम में लिया मैच का मजा भीषण गर्मी और बारिश में भी कम नहीं हुआ दर्शकों का उत्साह बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एशिया कप मेंस हॉकी 2025 रविवार को समाप्त हो गया। अपने पीछे छोड़ गया खट्टी-मीठी यादें। खिलाड़ियों और दर्शकों ने राजगीर का अलविदा किया। साथ ही फिर से मिलने का वादा भी किया। इस टूर्नामेंट का आयोजन कर पर्यटक नगरी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गयी। राजगीर धार्मिक नगरी, पर्यटक नगरी, ऐतिहासिक धरोहरों की नगरी के साथ अब खेल नगरी के रूप में भी जाना जाता है।

29 अगस्त से सात सितंबर के बीच आठ दिनों में कुल 24 मैच खेले गयें। दो दिन आराम रखा गया था। एक अनुमान के अनुसार एक लाख से अधिक दर्शकों ने स्टेडियम में लाइव मैच देखने का मजा लिया। खासकर, भारत के सभी मैचों में स्टेडियम हाउसफुल रहा। दर्शकों को खड़े होने की भी जगह नहीं मिली। भीषण गर्मी और बारिश भी दर्शकों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। आयोजन की हुई तारीफ : छोटी-मोटी कमियों की छोड़ दें तो दर्शकों, खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ आदि ने इस आयोजन की जमकर तारीफ की। खासकर, यहां की खुबसूरती व मनोहर वादियों के बीच बने स्टेडियम के नजारे ने सभी को आकर्षित किया। एस्ट्रो टर्फ मैदान की भी खूब तारीफ हुई। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन के सहयोग से बिना किसी दिक्कत के अंतरराष्ट्रीय आयोजन को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। सुरक्षा के रहें कड़े इंतजाम : प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। 1300 से अधिक पुलिस के जवान, अधिकारी व अर्धसैनिक बलों के जवान सुरक्षा के लिए लगाये गये थे। डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से लोगों की जांच के बाद ही स्टेडियम में प्रवेश दिया गया। दर्शक दीर्घा में भी लोगों को बैठाने के लिए सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात किये गये थे। इसके अलावा, नियंत्रण कक्ष से स्टेडियम की सारी गतिविधियों पर नजर रखी गयी। खेल परिसर व बाहर सैकड़ों की संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे। कई राज्यों से पहुंचे दर्शक : मैच का आनंद लेने के लिए बिहार के करीब-करीब सभी जिलों से दर्शक राजगीर पहुंचे। साथ ही पंजाब, हरियाणा, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली समेत अन्य राज्यों से भी सैकड़ों लोग हॉकी का मजा लेने के लिए राजगीर पहुंचे। राजगीर के करीब-करीब सभी होटल फुल हो गये। क्या बच्चे, क्या जवान और बूढ़े सभी ने मैच का मजा लिया। महिलाएं भी बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंची। दर्शकों के मनोरंजन का पूरा इंतजाम : मैच के दौरान दर्शकों के मनोरंजन का पूरा इंतजाम किया गया था। डिस्क जॉकी ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बीच-बीच में डीजे पर बजने वाले हिन्दी और भोजपुरी गानों पर दर्शक थिरकते रहें। विदेशी चीयरलीडर्स ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। राजगीर का कमलेश कुमार तिरंगा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।