Asia Cup Hockey Thrills Rajgir Massive Crowd from UP Maharashtra Bengal एशिया कप देखने के लिए राजगीर में उमड़ा जनसैलाब, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsAsia Cup Hockey Thrills Rajgir Massive Crowd from UP Maharashtra Bengal

एशिया कप देखने के लिए राजगीर में उमड़ा जनसैलाब

एशिया कप देखने के लिए राजगीर में उमड़ा जनसैलाबएशिया कप देखने के लिए राजगीर में उमड़ा जनसैलाबएशिया कप देखने के लिए राजगीर में उमड़ा जनसैलाबएशिया कप देखने के लिए राजगीर में उमड़ा जनसैलाब

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 7 Sep 2025 10:34 PM
share Share
Follow Us on
एशिया कप देखने के लिए राजगीर में उमड़ा जनसैलाब

एशिया कप देखने के लिए राजगीर में उमड़ा जनसैलाब यूपी, महाराष्ट्र, बंगाल समेत दूसरे राज्यों से भी पहुंचे सैकड़ों दर्शक हॉकी का जुनून सबके सिर चढ़कर बोला फोटो : हॉकी स्टेडियम 02 : दर्शकों से खचाखच भरा हॉकी स्टेडियम। राजगीर, निज संवाददाता। पर्यटक व ऐतिहासिक नगरी राजगीर 29 सितंबर से ही एशिया कप हॉकी के रोमांच से सराबोर है। रविवार को फाइनल मैच भारत और कोरिया के बीच हुआ। इसके अलावा चौथे, पांचवें, छठे व सातवें नंबर के लिए भी खिताबी मुकाबला हुआ। एशिया कप के दौरान इस रोमांच को देखने के लिए रविवार को राजगीर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्टेडियम ही छोटा पड़ गया।

इसमें यूपी, महाराष्ट्र, बंगाल समेत दूसरे राज्यों से भी सैकड़ों दर्शक पहुंचे। टूर्नामेंट के दौरान हॉकी का जुनून सबके सिर चढ़कर बोला। रविवार को आयोजित सभी मैचों में दर्शकों का उत्साह भी चरम पर रहा। खास बात यह रही कि सिर्फ नालंदा ही नहीं बल्कि बिहार के अन्य जिलों के साथ-साथ झारखंड, उत्तर प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र और ओडिशा से भी खेल प्रेमी काफी संख्या में राजगीर पहुंचे। स्थानीय कारोबार को मिली गति : काफी संख्या में खेल प्रेमियों को राजगीर पहुंचने से इसका असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी दिखा। शहर के होटल, धर्मशाला और गेस्ट हाउस में काफी संख्या में दर्शक और पत्रकारों के ठहरने से यहां की अर्थव्यवस्था में काफी उछाल दिखा। शहर में भी चहल पहल दिखी। खान पान के होटल सहित रेस्तरां और बाजारों में भी काफी भीड़ भाड़ रहा। राजगीर पर्यटन स्थल होने के कारण बाहर से आने वाले दर्शक यहां के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण किया। साथ ही जमकर खरीदारी की। बाहर से आए दर्शकों ने राजगीर की यादों को कैमरों व मोबाइलों में कैद किया। सभी 24 मैच में दिखा हॉकी का जुनून : स्थानीय लोगों के अनुसार इतने बड़े आयोजन से न केवल खेलों को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि राजगीर की पहचान भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त हो रही है। मैच के दौरान स्टेडियम का माहौल दर्शकों के नारों और तालियों से गूंजता रहता है। महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों के दर्शकों की मौजूदगी और उत्साह सभी 24 मैचों में देखने लायक रही। काफी संख्या में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया है। इन मैचों में चारों तरफ हॉकी का जुनून दिखा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।