Asia Cup 2023 India Dominates with 39 Goals Malaysia s Akhimullah Emerges Top Scorer टूर्नामेंट के 24 मैचों में हुए 164 गोल, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsAsia Cup 2023 India Dominates with 39 Goals Malaysia s Akhimullah Emerges Top Scorer

टूर्नामेंट के 24 मैचों में हुए 164 गोल

टूर्नामेंट के 24 मैचों में हुए 164 गोलटूर्नामेंट के 24 मैचों में हुए 164 गोलटूर्नामेंट के 24 मैचों में हुए 164 गोलटूर्नामेंट के 24 मैचों में हुए 164 गोलटूर्नामेंट के 24 मैचों में हुए 164 गोल

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 7 Sep 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
टूर्नामेंट के 24 मैचों में हुए 164 गोल

टूर्नामेंट के 24 मैचों में हुए 164 गोल भारत ने 7 मैचों में किये सबसे अधिक 39 गोल मलेशिया के अखिमुल्ला 12 गोल कर बने टॉप स्कोरर बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एशिया कप के 12वें संस्करण के कुल 24 मैचों में करीब 6.80 गोल प्रति मैच की औसत से कुल 164 गोल किये गये। सबसे अधिक भारत ने सात मैचों में 39 गोल दागे। दूसरे नंबर पर मलेशिया की टीम रही। मलेशिया के अखिमुल्ला अनुआर टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बने। उन्होंने 7 मैचों में कुल 12 गोल दागे। पहले 12 पूल मैचों में करीब 8.40 गोल प्रति मैच की औसत से 101 गोल दागे गये।

एक मैच में सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड भारत व मलेशिया ने संयुक्त रूप से बनाया। भारत ने कजाकिस्तान को तो मलेशिया ने चीनी ताइपे को एक समान 15-0 के स्कोर से हराया। कजाकिस्तान के अगुमताय ने एक मैच में सबसे अधिक पांच गोल किये। टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच ड्रा हुआ। सुपर फोर में कोरिया और भारत का मैच 2-2 से बराबरी पर रहा। किसने किये कितने गोल : भारत - 39 मलेशिया - 33 चीन - 22 कोरिया - 20 जापान - 19 बांग्लादेश - 16 कजाकिस्तान - 8 चीनी ताइपे - 7 टॉप गोल स्कोरर : 12 गोल - अखिमुल्ला अनुआर(मलेशिया) 6 गोल - हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक(भारत), अगुमताय(कजाकिस्तान), अशरान हमशानी(मलेशिया), रोसुके सिनोहारा(जापान), डेन सोन(कोरिया) 5 गोल - सुखजीत सिंह(भारत), अशरफुल इस्लाम(बांग्लादेश), सुंग यू ह्यसीह(चीनी ताइपे), बेंहाई चेन(चीन)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।