Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsAryan and Arzu Selected for State Level Badminton Championship
राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए आर्यन और आरजू का चयन

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए आर्यन और आरजू का चयन

संक्षेप:

नालंदा जिला स्तर बैडमिंटन चयन ट्रायल में आर्यन वर्मा और आरजू वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों भाई-बहन 27 और 28 नवंबर को पटना में होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में नालंदा का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने पिछले पांच वर्षों में कठिन मेहनत की है और उनके परिवार ने चयन पर खुशी व्यक्त की।

Nov 24, 2025 10:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए आर्यन और आरजू का चयन नालंदा जिला स्तरीय बैडमिंटन ट्रायल में चमके दोनों खिलाड़ी 27 व 28 को पटना राजेंद्र नगर में होगी प्रतियोगिता पावापुरी, निज संवाददाता। नालंदा जिला स्तर बैडमिंटन चयन ट्रायल में अंडर 11 आयु वर्ग से आर्यन वर्मा और आरजू वर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए जगह बना ली। पटना के राजेंद्र नगर में 27 और 28 नवंबर को होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दोनों भाई-बहन नालंदा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। आर्यन और आरजू पिछले पांच सालों से बैडमिंटन कोर्ट पर लगातार पसीना बहा रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनकी मेहनत रंग लायी है। इससे पहले भी ये दोनों दो बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं और अपने खेल कौशल से सभी को प्रभावित किया है। पिता ओमप्रकाश नालंदा जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के पद पर कार्यरत हैं। माता मनीषा कुमारी बच्चों की पढ़ाई और खेल दोनों में अहम भूमिका निभाती हैं। परिजनों ने चयन पर खुशी जताई और जिले के लोगों ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खेल प्रशिक्षकों ने बताया कि आर्यन और आरजू में खेल के प्रति अनुशासन और निरंतर अभ्यास की प्रवृत्ति है, जो उन्हें आगे और भी बेहतर परिणाम दिला सकती है। दोनों खिलाड़ी राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं।