प्रतियोगिता के लिए 16 तक कराएं निबंधन
बिहारशरीफ में आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट 2026 की घोषणा की गई है। यह प्रतियोगिता वर्ग छह से स्नातकोत्तर छात्रों के लिए है। इच्छुक छात्र 16 मार्च तक ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। अब तक एक लाख 300 छात्रों ने निबंधन कराया है। इसमें भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं है।

बिहारशरीफ, निज संवाददाता। वर्ग छह से 12 एवं स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस प्रतियोगिता परीक्षा 2026 होगी। इसके लिए इच्छुक छात्र 16 मार्च तक ऑनलाइन निबंधन करवा सकते हैं। द इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय कुमार ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताकि अब तक एक लाख 300 छात्रों ने निबंधन कराया है। सबसे अधिक छात्र बिहार, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, तामिलनाडु व ओडिसा के हैं। इसमें भाग लेने के लिए छात्रों को किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लगेगा। ऑनलाइन आवेदन www.imsaindia.org वेब साइट पर कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


