Biharsharif News: थरथरी में सेवा ही संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं
Biharsharif News: थरथरी में 'सेवा ही संकल्प' अभियान के तहत चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। चित्रकला में साहिल, ऋषभ और अंकिता अव्वल रहे। भाषण प्रतियोगिता में वर्षा, प्रेमलता और अभिषेक ने पहला स्थान प्राप्त किया।

Biharsharif News: थरथरी में सेवा ही संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं चित्रकला प्रतियोगिता में साहिल, ऋषभ अंकिता रहीं अव्वल थरथरी, निज संवाददाता। स्थानीय बीआरसी में सेवा ही संकल्प अभियान और ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों और विकसित भारत की संकल्पना विषय पर छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा एक से पांच वर्ग में मध्य विद्यालय कचहरिया के साहिल कुमार, कक्षा छह से आठ में मध्य विद्यालय छोटी छरियारी के ऋषभ कुमार और कक्षा नौ से 12 में पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय भतहर की अंकिता कुमारी प्रथम रहे।
भाषण प्रतियोगिता में कक्षा एक से पांच में मध्य विद्यालय कचहरिया की वर्षा कुमारी, कक्षा छह से आठ में मध्य विद्यालय छोटी छरियारी की प्रेमलता कुमारी और कक्षा नौ से 12 में उच्च माध्यमिक विद्यालय छरियारी बुजुर्ग के अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ विजय शंकर प्रसाद और लेखपाल संजीव कुमार ने किया। मौके पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद इम्तियाज हुसैन, इन्द्रदेव प्रसाद, अमरजीत कुमार, उपेंद्र प्रसाद, आलोक कुमार मिश्रा, सुनील कुमार तांती और शिक्षिका उमाकांत कुमार व सिंपल कुमारी मौजूद रहीं।


