
हरनौत में अप्रेंटिस का स्टाइपेंड बढ़ा, 6000 की जगह मिलेंगे 9600
हरनौत में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की बैठक में अप्रेंटिस का स्टाइपेंड 6000 रुपये से बढ़ाकर 9600 रुपये करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही 12 प्रशिक्षुओं के बकाया एरियर और पहचान पत्र जारी करने की मांग पर भी सहमति बनी। यूनियन ने अन्य मुद्दों पर भी प्रशासन से सहमति प्राप्त की।
हरनौत में अप्रेंटिस का स्टाइपेंड बढ़ा, 6000 की जगह मिलेंगे 9600 ईसीआरकेयू ने एपीओ के साथ बैठक में सुलझाए रेलकर्मियों की समस्याओं को राशि बढ़ाए जाने से अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं में खुशी हरनौत, निज संवाददाता। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की हरनौत शाखा ने रेलकर्मियों और अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं की लंबित समस्याओं को लेकर सहायक कार्मिक अधिकारी के साथ वार्ता की। यूनियन के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति दी। शाखा सचिव पूर्णानंद मिश्र ने कहा कि इस परेशानी को प्रतिनिधिमंडल ने मजबूती से रखा। इसके बाद एपीओ ने आश्वासन दिया कि इसी माह से स्टाइपेंड राशि छह हजार से बढ़ाकर नौ हजार 600 रुपये कर दिया जाएगा।
साथ ही 12 प्रशिक्षुओं के 18 दिनों के बकाया एरियर और पहचान पत्र जारी करने की मांग पर भी मुहर लगी। स्टाइपेंड में हुई भारी वृद्धि बैठक का मुख्य आकर्षण एक्ट अप्रेंटिस का मुद्दा रहा। बोर्ड के आदेश के बावजूद प्रशिक्षुओं को अब तक बढ़ा हुआ स्टाइपेंड नहीं मिल रहा था। चुनाव ड्यूटी और प्रमोशन पर बनी बात : यूनियन ने चुनाव ड्यूटी के यात्रा भत्ते को लेकर संशय को भी दूर कराया। पूर्व के उदाहरणों का हवाला देते हुए ईसीआरकेयू ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को उनका हक मिलना चाहिए। इस पर प्रशासन ने सहमति जताई। इसके अलावा धनबाद से स्थानांतरित होकर आए राजस्व पदों को हरनौत के बीओएस में समायोजित कर जल्द पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने और वरिष्ठ अनुभाग अभियंताओं के अपग्रेडेशन पर भी निर्णय लिया गया। प्रतिनिधिमंडल में हरनौत शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष बच्चा लाल प्रसाद, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार व अन्य शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




