
दुष्ट व्यक्ति शिक्षा पाकर भी समाज का बिगाड़ देता है माहौल
दुष्ट व्यक्ति शिक्षा पाकर भी समाज का बिगाड़ देता है माहौलदुष्ट व्यक्ति शिक्षा पाकर भी समाज का बिगाड़ देता है माहौलदुष्ट व्यक्ति शिक्षा पाकर भी समाज का बिगाड़ देता है माहौलदुष्ट व्यक्ति शिक्षा पाकर भी...
दुष्ट व्यक्ति शिक्षा पाकर भी समाज का बिगाड़ देता है माहौल नालंदा खुला विश्वविद्यालय में रैगिंग सप्ताह का हुआ शुभारंभ 18 तक मनेगा रैगिंग सप्ताह नालंदा, निज संवाददाता। नालंदा खुला विश्वविद्यालय में मंगलवार से एंटी रैंगिग सप्ताह की शुरुआत की गयी। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। कुलपति के आदेश पर विश्वविद्यालय परिसर को रैगिंग मुक्त रखने के लिए पूर्व से गठित एंटी रैगिंग सेल को गाइडलाइन जारी की गयी है। 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह मनाया जाएगा। डॉ. मीना कुमारी ने कहा कि रैगिंग एक नकारात्मक शब्द है। दुष्ट व्यक्ति शिक्षा पाकर भी समाज का माहौल बिगाड़ देता है।

रैगिंग मुक्त वातावरण सुखद, सहानुभूतिपूर्ण होता है। डॉ संगीता कुमारी ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय में छात्र-छात्रा काफी उम्मीद के साथ नामांकन लेते है। यदि पूर्ववर्ती विद्यार्थी नये शिक्षार्थियों के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें, तो विश्वविद्यालय परिसर का माहौल सद्भावना पूर्ण होगा। डॉ. पल्लवी ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में पठन पाठन का काम सुचारू रुप से होता है। आफताब अहमद ने कहा कि विश्वविद्यालय के नये-पुराने छात्र छात्राओ में जान पहचान, समन्वय को बना कर ही, विश्वविद्यालय को नई ऊंचाई पर ले जाया जा सकता हैं। दिवांग ने कहा कि नये छात्रों को नामांकन के बाद कालेज कैम्पस से रूबरू करवाना रैगिंग का उद्देश्य होना चाहिए। इस कार्यक्रम में नीतीश, विकास, गणेश, सलोनी, आरती, लक्ष्मी व अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




