75वें स्थापना दिवस पर वार्षिक खेलकूद का शानदार आगाज़
नव नालंदा महाविहार में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा नव नालंदा महाविहार में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा फोटो: नालंदा 01: नव नालंदा महाविहार में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन प्रति

नव नालंदा महाविहार में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा फोटो: नालंदा 01: नव नालंदा महाविहार में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह। नालंदा, निज संवाददाता। नव नालंदा महाविहार में 75वें स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। महाविहार परिसर के खेल मैदान में आयोजित इस समारोह का उद्घाटन कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि यह शरीर और मन को स्वस्थ रखकर टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को हार-जीत की चिंता न कर, खेल भावना के साथ भागीदारी करने की सलाह दी।
प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। 200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में हिंदी विभाग के नंद कुमार ने प्रथम और जापानी विभाग के मुन्नू कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में चीनी विभाग की प्रीति कुमारी ने बाजी मारी, जबकि विपश्यना एवं योग विभाग की खुशबू दूसरे स्थान पर रहीं। महिला कर्मचारियों के बीच हुई म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में डॉ. अनुजा कुमारी विजयी रहीं। खेल समिति के संयोजक डॉ. नरेंद्र दत्त तिवारी और डॉ. मुकेश कुमार वर्मा के निर्देशन में बैडमिंटन, शतरंज, टेबल टेनिस और कैरम जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




