
लुटौत स्कूल में बच्चों को नहीं दिया जाता मीनू के अनुसार खाना
लुटौत मिडिल स्कूल की स्थिति ठीक नहीं है, जिससे अभिभावकों में नाराजगी है। छात्रों को मीनू के अनुसार दोपहर का खाना नहीं मिलता और शिकायत करने पर पिटाई होती है। अभिभावक शिक्षा विभाग से दोषी शिक्षकों पर...
चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड के लुटौत मिडिल स्कूल की स्थिति ठीक नहीं है। इससे यहां पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों में काफी नाराजगी है। स्कूल प्रशासन की मनमानी के कारण बच्चे योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों को मीनू के अनुसार दोपहर में खाना नहीं दिया जाता है। इतना ही नहीं शिकायत करने पर बच्चों की पिटाई की जाती है। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल की जांच कर दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई करें। इधर, एचएम कौशल किशोर ने बताया कि लगाये गये आरोप निराधार हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन दिया जाता है।

इधर, बीईओ प्रमोद झा ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। गड़बड़ी पाये जाने पर कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




