आंगनबाड़ी केन्द्र की छत का टुकड़ा गिरने से एक का पैर टूटा, तो 5 अन्य चोटिल

Mar 12, 2026 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

परवलपुर प्रखंड के जयशिवबिगहा आंगनबाड़ी केन्द्र की छत का टुकड़ा गिरने से एक बच्चे का पैर टूटा और पांच अन्य घायल हुए। घटना के समय 28 बच्चे कक्षा में थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। छत गिरने के पीछे की मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

आंगनबाड़ी केन्द्र की छत का टुकड़ा गिरने से एक का पैर टूटा, तो 5 अन्य चोटिल

आंगनबाड़ी केन्द्र की छत का टुकड़ा गिरने से एक का पैर टूटा, तो 5 अन्य चोटिल परवलपुर प्रखंड के जयशिवबिगहा आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 6 में हुआ हादसा स्थानीय लोगों ने घायलों को आनन-फानन में पहुंचाया स्थानीय अस्पताल महज 6 साल पहले ही बना था भवन, 9 माह पहले की गयी थी मरम्मत फोटो : जयशिवबिगहा आंगनबाड़ी : परवलपुर अस्पताल में गुरुवार को इलाज कराते नौनिहाल व अन्य। परवलपुर (नालंदा), निज संवाददाता। गुरुवार के करीब साढ़े 11 बजे प्रखंड की शिवनगर पंचायत के जयशिवबिगहा आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या-6 की छत का टुकड़ा अचानक गिर गया। इसमें एक बच्चा का पैर टूट गया, तो अन्य पांच चोटिल हो गये।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को एकंगरसराय के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों द्वारा बच्चों का इलाज किया जा रहा है। जिस वक्त हादसा हुआ कमरे में 28 अबोध बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। हादसे में जयशिव बिगहा निवासी ज्वाला पासवान का पांच वर्षीय पुत्र आकाश कुमार का पैर टूट गया। जबकि, रविशंकर पासवान की चार वर्षीया पुत्री अन्नु कुमारी व तन्नु कुमारी के सिर में चोट लगी है। इसी तरह, नीतीश पासवान का तीन वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार की पीठ में चोट लगी है। आयुष कुमार भी चोटिल हुआ है। इलाज के बाद सभी बच्चे खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केन्द्र की छत का टुकड़ा गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण सब काम छोड़कर घटनास्थल की तरफ भागने लगे। हादसे के बाद अभिभावकों व स्थानीय ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त है। डीपीओ अर्चना कुमारी ने बताया कि घटना वाले भवन में पढ़ाई नहीं करायी जाएगी। अब इस केन्द्र के बच्चे गांव के किसी अन्य भवन में पढ़ेंगे। गुणवत्ता पर सवाल : आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका उषा देवी ने बताया कि केन्द्र के भवन का निर्माण छह साल पहले की कराया गया है। लेकिन, छह साल में ही भवन जर्जर हो गया। जुलाई 2025 में 70 हजार रुपये से इसकी मरम्मत करायी गयी थी। मरम्मत के महज नौ माह बाद ही छत का हिस्सा गिरना कार्य की गुणवत्ता पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आंगनवाड़ी भवन की मरम्मत की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग अधिकारियों से की है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। सीडीपीओ शशिकला सिंह बच्चों को मामूली चोट लगने की सफाई दे रही हैं। जबकि, इस हादसा में एक बच्चा का पैर टूट गया है। सबसे अधिक चोट भी अधिक आयी है। बॉक्स : रहुई में कई आंगनबाड़ी केन्द्र जर्जर : रहुई प्रखंड के गोबरिया आंगनबाड़ी केन्द्र समेत कई आंगनबाड़ी केन्द्र जर्जर अवस्था में हैं। जान-जोखिम में डालकर नौनिहाल पढ़ाई करने को विवश है। गोबरिया स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि जर्जर कमरे में विद्यालय का पठन-पाठन नहीं कराया जा रहा है। जबकि, जर्जर एक कमरा में आंगनबाड़ी केन्द्र चलाया जा रहा है। सीडीपीओ ने बताया कि जर्जर भवन में किसी भी कीमत आंगनबाड़ी संचालित नहीं होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।