खाकी के भीतर भी रहता है संवेदनशील इंसान-अमित लोढ़ा
नालंदा साहित्य उत्सव 06 : खाकी के भीतर भी रहता है संवेदनशील इंसान-अमित लोढ़ा खाकी के भीतर भी रहता है संवेदनशील इंसान-अमित लोढ़ा

नालंदा साहित्य उत्सव 06 : खाकी के भीतर भी रहता है संवेदनशील इंसान-अमित लोढ़ा बोले-कभी अपराधियों को पकड़ने आता था, आज साहित्य पर बात करने आया हूं पुलिस में अनुशासन जरूरी, पीड़ा समझने के लिए संवेदनशीलता भी उतनी ही आवश्यक बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। अपराधियों के पसीने छुड़ाने वाले चर्चित आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा सोमवार को एक अलग अंदाज में नजर आए। राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में चल रहे नालंदा साहित्य महोत्सव के सत्र राइटिंग इंडिया इन इंग्लिश में शामिल होने पहुंचे अमित लोढ़ा ने खाकी वर्दी और साहित्य के रिश्तों पर बेबाकी से बात की। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि भले ही सख्त हो, लेकिन वर्दी के पीछे भी एक इंसान होता है, जिसके अंदर संवेदनाएं होती हैं।
उन्होंने कहा कि यहां कभी अपराधियों को पकड़ने आते थे, आज साहित्य पर बात करने आये हैं। पुलिस की नौकरी में अनुशासन जरूरी है, लेकिन पुलिसकर्मी का संवेदनशील होना भी उतना ही आवश्यक है। तभी आप पीड़ित की पीड़ा समझ पाएंगे। अगर आप अपने सच्चे संस्मरण दिल से लिखेंगे, तो वह जनता के मन को जरूर छुएगा। यह बिहार के लिए बहुत खूबसूरत पल है। राजगीर में इंटरनेशनल स्टेडियम और वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देखकर खुशी होती है। इस बदलाव और शांति में पुलिस का भी निश्चित रूप से योगदान रहा है। 'बिहार डायरीज' ने बदली पुलिस की छवि: 'बिहार डायरीज' लिखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका लेखक बनने का कोई इरादा नहीं था। कुछ कहानियां उनके साथ घटित हुईं, जिन्हें लिखना जरूरी लगा। उन्हें खुशी है कि उनकी किताब ने पुलिस के प्रति लोगों की गलतफहमियों को दूर किया है। फिलहाल वे अपने काम में व्यस्त हैं और किसी वेब सीरीज पर काम नहीं कर रहे, लेकिन भविष्य में और संस्मरण जरूर लिखेंगे। युवाओं के लिए मंच: उन्होंने नालंदा साहित्य महोत्सव को बिहार के युवाओं के लिए एक बेहतरीन शुरुआत बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि बिहार, जो हमेशा से कला और संस्कृति के लिए जाना जाता रहा है, यहां के युवाओं को ऐसे आयोजनों से अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। सत्र में इन्होंने भी रखी बात इससे पहले, सत्र का संचालन डॉ. पंकज केपी श्रेयस्कर ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




