एआई कैमरों की निगरानी भी बेअसर, आशा प्रसूता को निजी क्लीनिक ले जाती पकड़ाई
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफसदर अस्पताल में एआई कैमरों की निगरानी के बावजूद एक गर्भवती महिला को निजी क्लीनिक भेजने का प्रयास किया गया। हालांकि, समाजसेवी और गार्ड की मदद से उसे सदर अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराया गया। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर 6 हजार रुपये वसूली का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जाएगी।

एआई कैमरों की निगरानी भी बेअसर, आशा प्रसूता को निजी क्लीनिक ले जाती पकड़ाई समाजसेवी और गार्ड की सतर्कता से बची प्रसूता, सदर अस्पताल में हुआ सुरक्षित प्रसव सदर अस्पताल में दलाली का आरोप, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाए 6 हजार रुपये वसूली का आरोप नॉर्मल डिलीवरी के बाद भी विवाद, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मियों पर उठे सवाल फोटो : सदर प्रसूता : सदर अस्पताल में रविवार को निजी क्लीनिक ले जाने के विरोध के बाद प्रसव कक्ष ले जाते परिजन। बिहारशरीफ, एक संवाददाता।
सदर अस्पताल में समस्याएं
सदर अस्पताल में मरीजों को निजी क्लीनिकों में भेजने और दलालों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगाए गए अत्याधुनिक एआई कैमरों की निगहबानी के बावजूद ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सिलाव प्रखंड के करियना गांव की एक गर्भवती महिला से जुड़ा है। परिजनों ने बताया कि आशा कार्यकर्ता निजी क्लीनिक ले जाने का प्रयास कर रही थी। हालांकि, समाजसेवी और अस्पताल के एक गार्ड की तत्परता से प्रसूता को दोबारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका सामान्य प्रसव हुआ और उसने एक स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया। करियन्न गांव निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी सिंकू कुमारी को प्रसव के लिए शनिवार को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे।स्वास्थ्य कर्मियों का आरोप
पति का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद काफी देर तक प्रसूता की समुचित देखभाल नहीं की गई। कई बार आग्रह करने के बाद एक स्वास्थ्यकर्मी जांच कर कुछ समय इंतजार करने की बात कह चली गई। इसी दौरान एक आशा कार्यकर्ता बहला फुसलाकर रविवार की सुबह अस्पताल की पर्ची लेकर उन्हें कम खर्च में बेहतर इलाज का भरोसा देते हुए टोटो से निजी क्लीनिक ले जाने का प्रयास किया। खुशनुमा के नाम पर लिया 6 हजार : मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि बच्ची के जन्म के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने के नाम पर छह हजार रुपये लिया। ये पैसे अलग-अलग लोगों ने मांगे और मजबूरी में उन्हें देने पड़े। जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) श्याम कुमार निर्मल ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।सामान्य प्रश्न
✦सदर अस्पताल में गर्भवती महिला का क्या हाल था?−
गर्भवती महिला को निजी क्लीनिक ले जाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन समाजसेवी और अस्पताल के गार्ड ने उसे सदर अस्पताल में सुरक्षित भर्ती कराया।
✦स्वास्थ्य कर्मियों पर क्या आरोप लगे हैं?+
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


