मलमास मेला में अश्लीलता के आरोप में का एक थिएटर बंद, प्रशासन ने रोकी अनुमति

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

मलमास मेला में अश्लीलता के आरोप में का एक थिएटर बंद, प्रशासन ने रोकी अनुमतिमलमास मेला में अश्लीलता के आरोप में का एक थिएटर बंद, प्रशासन ने रोकी अनुमतिमलमास मेला में अश्लीलता के आरोप में का एक थिएटर...

मलमास मेला में अश्लीलता के आरोप में  का एक थिएटर बंद, प्रशासन ने रोकी अनुमति

राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर मलमास मेला में संचालित तीन थिएटरों में से एक थिएटर के संचालन पर बुधवार को प्रशासन ने रोक लगा दी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार थिएटर में कथित तौर पर अश्लीलता परोसे जाने की शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद यह कार्रवाई की गई है। मेला क्षेत्र में संचालित पायल एक नजर थिएटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में कथित रूप से आपत्तिजनक और अश्लील प्रस्तुति दिखाई देने के आरोप लगाए गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थिएटर के संचालन की अनुमति तत्काल प्रभाव से रोक दी।

डीएसपी संजीत गुप्ता ने बताया कि फिलहाल संबंधित थिएटर को संचालन की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारी पूरे मामले की समीक्षा कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट और अधिकारियों के विचार-विमर्श के बाद आगे की कार्रवाई पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।